13 घंटे कि मशक्कत और 18 बंधक रिहा

13 घंटे कि मशक्कत और 18 बंधक रिहा
ढाका -13 घंटे कि कड़ी मसक्कत के बाद 18 बंधकों को रिहा करा लिया गया है अब बांग्लादेश में आतंकी हमले का संकट खत्म हो गया है। 13 घंटे के ऑपरेशन में कमांडो ऑपरेशन के बाद 18 बंधकों को सुरक्षित बचा लिया गया है जबकि सेना ने कुल 6 आतंकियों को मार गिराया। इस बीच एक आतंकवादी को जिंदा भी पकड़ा गया। एजेंसी के अनुसार बंधकों में एक भारतीय लड़की भी थी।आर्टिसन बेकरी में आतंकियों के बीच फंसे सभी बंधकों को छुड़ा लिया गया है। इस ऑपरेशन में 5 लोगों के शव खून से लथपथ हालत में बरामद किये गए हैं।


जानिए कब कब कब क्या क्या हुआ

11:17 AM: पीएम शेख हसीना ने कहा- ऑपरेशन चल रहा है। रमजान के दौरान यह इंसानियत पर हमला।
11:16 AM:सूत्रों के मुताबिक, 18 होस्टेज को छुड़ाया जा चुका है।
11:112 AM: ढाका की सड़कों पर बख्तरबंद गाड़ियों के साथ आर्मी तैनात। तीन आतंकियों के फरार होने की खबर।
10:49AM: बांग्लादेश सरकार ने शनिवार सुबह ऑर्डर जारी कर ढाका के सभी ऑफिसों को बंद रखने को कहा है।

10:24AM:
बांग्लादेश सरकार सुबह 10 बजे इस हमले पर जानकारी देने के लिए प्रेस कांफ्रेस करने वाली थी। इसे बिना कोई वजह बताए कैंसल कर दिया गया। इसकी अगली टाइमिंग भी नहीं बताई गई है।
10:21AM:जानकारी के मुताबिक, बांग्लादेश सरकार ने भारतीय विदेश मंत्रालय से बातचीत की है। होम मिनिस्ट्री में हो सकती है मीटिंग।
10:16AM:बांग्लादेश के जर्नलिस्ट अब्दुल मोमिन ने कहा- कुछ जगहें चल रही ये खबरें सही नहीं हैं कि ऑपरेशन खत्म हो गया है। 6 आतंकी मारे गए हैं लेकिन 3 से ज्यादा अब भी एरिया में हैं। 40 से ज्यादा होस्टेज थे, सिर्फ 13 छुड़ाए गए हैं। बाकी पर अब भी खतरा है। इन लोगों की जान बचाने की कोशिश में ऑपरेशन लंबा चल रहा है। सरकार पर विदेशियों की जान बचाने का प्रेशर है। इसलिए कोई बड़ा रिस्क नहीं ले लिया जा सकता।
9:54AM:रैपिड एक्शन फोर्स के कर्नल काजी मोहम्मद के मुताबिक, ये खबर सही नहीं है कि ऑपरेशन खत्म हो गया है। एक चैनल से उन्होंने कहा- कुछ जगहों की लाइट बंद की गई है। कुछ फोन कॉल्स इंटरसेप्ट की गई हैं। आतंकियों की संख्या 10 से ज्यादा है। सिविलियन भी 40 से ज्यादा थे। इनमें रेस्त्रां का स्टाफ शामिल नहीं है।
9:54AM: बांग्लादेश में श्रीलंकाई एम्बेसी के स्पोक्सपर्सन ने कहा- हमारे कुछ नागरिक वहां थे। दो को रेसक्यू किया गया है।
9:52 AM:बांग्लादेश रैपिड एक्शन फोर्स के कर्नल मसूद ने कहा- आतंकी 10 से ज्यादा हैं। ऑपरेशन जारी है। 13 लोगों को छुड़ाया गया है। कई लाशें देखी गई हैं। अभी कुछ साफ नहीं कहा जा सकता।
9:35 AM:रेस्टोरेंट में तीन बम डिफ्यूज किए गए। गोलीबारी तेज होने की खबर।
9:34 AM:एक आईविटनेस ने कहा- 9 से ज्यादा आतंकी थे। तीन ग्रुप्स में घुसे थे। कुछ बांग्लादेश की भाषा नहीं बोल रहे थे। वो शायद विदेशी थे।
9:32 AM:बांग्लादेश आर्मी के लेफ्टिनेंट कर्नल तहसीन अहमद ने कहा- 13 लोगों को छुड़ाया गया है। कुछ लोगों को गोलियां लगीं हैं। कुछ लाशें बरामद हुई हैं। इनके बारे में जानकारी देना फिलहाल, ठीक नहीं होगा।
9:17 AM: रेस्टोरेंट के अंदर दो बड़े धमाकों की आवाज। कमांडोज ने 6 लाशें बाहर निकालीं।
9:07 AM:रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडियन होम मिनिस्ट्री ने बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग से घटना की पूरी जानकारी तलब की है।
8:47 AM:खबरों के मुताबिक, 9 बंधकों को छुड़ा लिया गया है। जिंदा आतंकी से किसी सीक्रेट लोकेशन पर पूछताछ।
8:40 AM:डेली स्टार के मुताबिक, 4 आतंकी मारे गए। एक को जिंदा गिरफ्तार किया गया है। पुष्टि नहीं।
8:38 AM: ढाका के कई इलाकों में बिजली सप्लाई बंद की गई। रेस्टोरेंट से बम ब्लास्ट की आवाज सुनाई दी।
8:31 AM: रायटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 6 बंधकों को छुड़ाया गया है। इनमें से दो को गोलियां लगी हैं। उनकी हालत गंभीर है।
8:29 AM:बांग्लादेश के जर्नलिस्ट सौम्य बंदोपाध्याय के मुताबिक, हमले की जिम्मेदारी आईएस के साथ ही अल-कायदा ने भी ली है। इसमें बांग्लादेश के एक पड़ोसी देश का हाथ हो सकता है, जो खुद आतंकवाद फैलाने के लिए बदनाम है। ये बांग्लादेश को बदनाम करने की साजिश है।
8:27 AM:बांग्लादेश के एक बड़े अफसर ने नाम न बताए जाने की शर्त पर कहा- बंधकों की संख्या 30 नहीं 41 है। इसमें कुछ भारतीय भी हैं।
8:24 AM:बांग्लादेश के आर्मी चीफ मौके पर पहुंचे। पीएम शेख हसीना खुद रख रही हैं ऑपरेशन पर नजर। हाईलेवल मीटिंग बुलाई।
8:12 AM : कुछ लोगों को रेसक्यू किए जाने की खबर। कुछ को गोलियां लगी हैं। इन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया है।
7:53 AM: रेस्टोरेंट से कई लोग बाहर निकलते दिखे। इनमें से कई के कपड़ों पर खून नजर आ रहा है।
7:50 AM:100 से ज्यादा कमांडोज ने बेकरी के रेस्टोरेंट पर हमला बोला। हेवी फायरिंग के बाद बेकरी के एक हिस्से में आग लगी।
7: 45 AM: बांग्लादेश सरकार ने होस्टेज क्राइसिस के लाइव टेलिकास्ट पर रोक लगाई।
source media reports

Share this story