कानून व्यवस्था को फिर चैलेन्ज पूर्व विधायक को अलीगढ में मारी गोली

कानून व्यवस्था को फिर चैलेन्ज पूर्व विधायक को अलीगढ में मारी गोली
पूर्व विधायक मुनीश गौड़ को मारी गोली हालत गंभीर लखनऊ :- प्रदेश की कानून व्यवस्था को सरेआम चैलेन्ज डवत हुए अलीगढ़ में बाईक सवार कुछ बदमशों ने भाजपा के पूर्व विधायक मुनीश गौड़ को गोली मार कर उनकी हत्या करने की कोशिश की उन्हें दो गोलियां लगी हैं, अभी उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आज सुबह के वक़्त पूर्व विधायक शहर की पॉश कालोनी अवन्तिका स्थित अपने घर के बाहर बैठे हुए थे। तभी बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने उनपर फायरिंग करना शुरू का दिया जिससे फायरिंग के दौरान उनके शरीर में दो गोलियां लग गयी। इस घटना के बारे में पुलिस अधिकारियों का कहना है इस वारदात के पीछे का राज़ जमीन विवाद बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। वारदात-- - गोलियों की आवाज सुनकर उनका बेटा और पड़ोसी मौके पर वह आ गए उन्होंने हमलावरों का पीछा किया लेकिन तब तक वह फरार हो गए। - फायरिंग की आवाज़ सुनकर कालोनी में हड़कंम्प मच गई। - गोली लगने से घायल मुनीश गौड़ को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका इलाज़ चल रहा है। - बरौली विधायक दलबीर सिंह भी अपने घर से घटनास्थल पर पहुंचें। - सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुँच गए। - इधर पूर्व विधायक के गोली लगने की सूचना पर एटा सांसद राजवीर सिंह, डीआईजी, सांसद सतीश गौतम मेयर सहित शहर के भाजपा नेता भी अस्पताल में पहुंच गए। - उधर,डॉक्टरों ने बताया है कि पूर्व विधायक की हालत खतरे से बाहर है। - इस घटना के बारे में पुलिस अधिकारियों का कहना है इस वारदात के पीछे का राज़ जमीन विवाद बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

Share this story