आप विधायक को घेरने की कोशिश महिला ने लगाया बदसलूकी का आरोप

आप विधायक को घेरने की कोशिश महिला ने लगाया बदसलूकी का आरोप
नई दिल्ली:- आम आदमी पार्टी के विधायकों पर आए दिन आरोपों की गाज़ गिरती जा रही है। इस पार्टी के कई विधायकों पर छेड़खानी के आरोप लगे है वही आज एक और आप के विधायक पर महिला के साथ छेड़खानी का आरोप लगा है। साऊथ ईस्ट दिल्ली के देवली इलाके के विधायक प्रकाश झारवाल पर एक महिला ने बदसुलूकी व छेड़खानी का आरोप लगाया है। जिसके बाद महिला के तहरीर पर ग्रेटर कैलाश थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। क्या था मामला-- महिला ने आरोप लगाया है कि जब वह पानी मांगने ग्रेटर कैलाश स्थित दिल्ली जल बोर्ड के दफ्तर में गई तो वहां पर विधायक के साथियों ने उनसे बुरा बर्ताव करते हुए जान से मारने की धमकी दी और धक्का दी। पीडित महिला के मुताबिक मामला बीते 2 जून का है। लेकिन कुछ दिन बाद उसने उपराज्यपाल और दिल्ली पुलिस कमिशनर से संपर्क किया। जिसके बाद पुलिस ने जांच कर विधायक के खिलाफ 6 जुलाई को आईपीसी की कई धाराओं के तहत मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं विरोध करते हुए विधायक प्रकाश झारवाल का कहना है कि ये राजनीतिक साजिश के तहत भाजपा की चाल है जिसके चलते उन्हें फंसाया गया है।

Share this story