मोटापा पर टैक्स ,केरल बना पहला राज्य

X
prabhu@321@20168 July 2016 6:30 PM GMT
एकेके डेस्क -मोटापा देश के लिए जहाँ समस्या बनता जा रहा है वहीँ इससे निजात पाने के तरीके भी कम आश्चर्यजनक नहीं हैं पहले देश भर में योग का प्रचलन किया गया और अब केरल पहला ऐसा प्रदेश बना जहाँ मोटापे के लिए जिम्मेदार पिज़्ज़ा के खाने पर टैक्स देना होगा केरल सरकार ने जंक फूड पर 14.5 फीसदी का ‘फैट टैक्स’ टैक्स लगा दिया है। ये टैक्स लगाने वाला केरल भारत का पहला राज्य होगा। दुनिया के कुछ ही देशों में ये टैक्स वसूला जाता है। इनमें डेनमार्क, जापान और हंगरी शामिल हैं। सरकार को टैक्स का होगा फायदा केरल में जंक फूड का कंजप्शन कम करने और रेवेन्यू बढ़ाने के लिए ये कदम उठाया गया है। केरल में सभी ब्रांडेड रेस्टोरेंट के जरिए बेचे जाने वाले पिज्जा, बर्गर और सैंडविच जैसे कई जंक फूड्स पर फैट टैक्स लगेगा। राज्य सरकार को इससे हर साल करीब 10 करोड़ रुपए का रेवेन्यू मिलेगा। वहीं, जंक फूड कंजप्शन कम करने में भी मदद मिलेगी। दअसल, दुनियाभर में जंक फूड और इसकी वजह से होने वाले मोटापे को लेकर डिबेट चल रही है। केरल में भी फैट टैक्स लगाने के पीछे एक वजह यही ही बताई गई है। चपाती भी महंगी ⇒ केरल में हाल ही में सत्ता में आई एल.डी.एफ. सरकार ने ‘रेडी टू ईट’ चपाती पर भी 5 फीसदी टैक्स लगाया है। ⇒ वित्त मंत्री थॉमस इसाक ने एल.डी.एफ. सरकार का पहला बजट पेश किया। इसमें रेवेन्यू बढ़ाने के लिए कई नए टैक्स लगाए गए हैं। इन पर होगा असर ⇒ ‘फैट टैक्स’ लगने से मैकडोनाल्ड, पिज्जा हट, सबवे और डॉमिनोज जैसी मल्टी नैशनल फास्ट फूड कम्पनियों की बिक्री पर असर होगा। इन चीजों पर भी देना होगा टैक्स ⇒ केरल सरकार ने पैकेज्ड बासमती चावल और नारियल तेल पर भी 5 फीसदी टैक्स लगाया है। ⇒ डिस्पोजेबल ग्लासेस पर भी 205 फीसदी, पैक्ड व्हीट प्रोडक्ट्स पर 5 फीसदी और 10 साल पुराने व्हीकल 10 फीसदी ग्रीन टैक्स लगाया है। सोर्स वेब
Next Story