सुरक्षा ऐसी की परिंदा भी पर न मार सके

कानपुर- उत्तर प्रदेश के कानपुर में हो रही संघ की बैठक की सुरक्षा व्यवस्था इतनी चाक-चौबंद बनाई गई है की चाहे के भी इंसान तो इंसान एक परिंदा भी पर नहीं मार सकता ऐसा इसलिए है क्योंकि खुद इसकी जिम्मेदारी स्वयंसेवक के पास है राष्ट्रीय स्वयं सेवक की प्रांत प्रचारकों की बैठक में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए। यहां और कोई नहीं स्वयं सेवक खुद सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाले हुए है। गेट से लेकर बैठक स्थल तक चार चरणों में स्वयं सेवक सुरक्षा में लगे हैं। यहां तक कि जिनके नाम दर्ज है वही व्यक्ति या गाड़ी ही अंदर जा सकती थी। बताते चलें कि मोहन भागवत को जेड प्लस की सुरक्षा मिली हुई है। इसके बावजूद स्वयं सेवक अपनी जिम्मेदारी में ही बैठक का संचालन कर रहे थे। सुरक्षा की लिहाज से मीडिया को पूरी तरह से दूर रखा गया है।

Share this story