जनता ने कहा वापस जाओ पूर्व मंत्री ने बेरिया ने बताया नशे में धुत थे नारा लगाने वाले

जनता ने कहा वापस जाओ पूर्व मंत्री ने बेरिया ने बताया नशे में धुत थे नारा लगाने वाले
कानपुर- उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में ऐसा समय आया जब मुख्यमंत्री के सामने खुद एक वह पूर्व मंत्री अपने आप को जनता के बीच असहज महसूस कर रहे थे और बार-बार मंच पर बैठे मुख्यमंत्री को सफाई देने में जुटे थे ऐसा होना स्वाभाविक था क्योंकि खुद मंच पर मुख्यमंत्री थे और उनके विधायक शिव कुमार बेरिया और साथ में सामने जनता और एक ही स्वर में बोल रही थी जनता "बेरिया वापस जाओ..।"बेरिया वापस जाओ..।"बेरिया वापस जाओ..। यह देख पूर्व मंत्री महज चंद सेकेंड में ही माइक से हट गए और मुख्यमंत्री के पास जाकर उनसे कुछ कहा। यह देख लोग फिर उनके खिलाफ नारेबाजी करने लगे। कुछ देर बाद जब मुख्यमंत्री ने जनता से सवाल किया कि उन्हें और क्या चाहिए, इसी बीच दर्शकों के बीच से आवाज उठी कि "बेरिया वापस जाओ..।"बेरिया वापस जाओ..। "बेरिया वापस जाओ..।"बेरिया वापस जाओ..। इसके बाद जनता ने विधायक के खिलाफ फिर कड़े शब्दों में नाराजगी जताई। अब यह तो आने वाला समय ही बताएगा कि इस वाक्य के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आने वाले समय में विधायक जी के साथ क्या करते हैं विधायक जी द्वारा दी गई सफाई को मानते हैं कि जनता के द्वारा बोले गए शब्दों को मानते हैं यह तो आने वाला समय ही बताएगा कि क्या होगा विधायक जी का! क्या बोले विधायक व पूर्व मंत्री- विधायक शिव कुमार बेरिया ने कहा कि जो लोग विरोध कर रहे थे, वह विरोधी पार्टियों द्वारा बुलाए गए थे। नशे में धुत होकर वह अनर्गल आरोप लगा रहे थे।

Share this story