अगर खाया गुटखा तो भरना पड़ेगा जुर्माना!

अगर खाया गुटखा तो भरना पड़ेगा जुर्माना!
आप की खबर डेस्क- उत्तर प्रदेश के कानपुर में कुछ सरकारी कर्मचारियों को गुटखा खाना इतना भारी पड़ गया की इसके बदले उन्हें अपने ही विभाग में जुर्माना देना पड़ गया. क्या था मामला- कानपुर जिले को टुबैको मुक्त करने के लिए पूर्व जिलाधिकारी डा. रौशन जैकब ने पुलिस प्रशासन के साथ अभियान चलाया।इस अभियान के तहत अधिकांश शहर के सरकारी विभाग, अस्पताल स्कूलों मेें तम्बाकू खाने पर प्रतिबंध लगा दिया।लेकिन जैसे ही उनका शहर से तबादला हुआ, वैसे चन्द दिनों बाद ही सरकारी विभागों के कर्मचारियों ने धड़ल्ले से पान, मसाला, तम्बाकू का सेवन करना शुरु कर दिया। पूर्व डीएम द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान की जिम्मेदारी लेते हुए सीडीओ अरुण कुमार ने आज अपने ही विभाग से शुरुआत करते हुए पान मसाला व गुटखा खाने वालों को पकड़ते हुए उन पर कड़ी कार्रवाही की। सीडीओ के निरीक्षण से विकास भवन कार्यालय में अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया। तम्बाकू, पान,मसाला खाने वालों को सीडीओ ने फटकार लगाई और कोटापा अधिनियम 2003 के तहत कर्मचारियों का जुर्माना भी वसूला। 12 लोगों से वसूला गया जुर्माना - सीडीओ ने निरीक्षण के दौरान तम्बाकू, पान मसाला खाने वाले 12 अधिकारियों के साथ कर्मचारियों से जुर्माना वसूला। जिनमें डीआरडीडीए के कनिष्क सहायक के.के.त्रिपाठी, कनिष्क सहायक मेवालाल, परियोजना अधिकारी (नेडा) अतुल जैन, सफाई कर्मी मेहराज, राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, सफाई कर्मी चन्दन सिंह, आशीष, अमन, सहायक विकास अधिकारी चन्द्र शेखर, पत्रवाहक मेवाल लाल, रमेश शर्मा,सहायक लेखाकार प्रमोद श्रीवास्तव लेबर दीन दयाल है

Share this story