सावन का पहला सोमवार आज यहाँ होंगे महादेव के दर्शन,दुग्ध दर्शन के बजाय जलाभिषेक पर जोर

सावन का पहला सोमवार आज यहाँ होंगे महादेव के दर्शन,दुग्ध दर्शन के बजाय जलाभिषेक पर जोर
लखनऊ। सावन के पहले सोमवार की उत्साह को देखते हुए उमड़ने वाले भक्तो की भीड़ को लेकर प्रदेश भर के शिवालयों की तैयारिया पूरी हो चुकी हैं। राजधानी के मनकामेश्वर मंदिर में भी सुरक्षा के चाक चौबंद इंतज़ाम किये । यह ज़िला प्रशाशन की ओर से सी सी टीवी कैमरे सहित भारी पुलिस बल भी तैनात किये गए हैं। भोले बाबा के दर्शन का आलम यह था की श्रद्धालु देर रात से ही मनकामेश्वर मंदिर में आने लगे थे। गौरतलब हैं की इस सावन के सोमवार की अपनी अलग ही महत्वता हैं इसको देखते हुए प्रशासन भी मंदिर परिसर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात की हैं इस बीच भक्तो ने जय कार लगते हुए महादेव का अभिषेक कर अपनी मन्नते मांगी।बकौल मनकामेश्वर मंदिर की महंत दिव्या गिरी ने बताया की सावन का माह महादेव को बहुत पसंद हैं।इसलिए हिन्दू धर्मो में सावन के पहले सोमवार को भक्तो का महादेव के दर्शन को भक्तो का सैलाब उमड़ पढता हैं। आदि गंगा गोमती से हुआ महादेव का स्नान मनकामेश्वर मंदिर की महंत दिव्या ने बताया की इस बार आदि गंगा गोमती के 501 लीटर जल से महादेव का स्नान कराया गया। साथ ही इस बात पर जोर दिया गया। साथ ही दूग्ध स्नान के बदले जला अभिषेक पर ज़्यादा ज़ोर दिया गया। इन प्रमुख मंदिरो में हुई हैं ख़ास व्यवस्था राजधानी में सावन के सोमवार के मौके पर भक्तो के दर्शन की व्यवस्था डालीगंज के मनकामेश्वर मंदिर में हैं इसके अलावा मोहन रोड के कोनेश्वर महादेव के मंदिर,अलीगंज के पुराना मंदिर, बुदेश्वर मंदिर आलमनगर रोड स्थित महादेव के दर्शन के लिए विशेष तैयारिया की गयी हैं।

Share this story