रालोद के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान का निधन.....

रालोद के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान का निधन.....
लखनऊ -राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान का आज तड़के यहां निधन हो गया। इक्सठ वर्षीय श्री चौहान डेगू से पीडित थे। सूबे के सिंचाई मंत्री रह चुके श्री चौहान को तीन दिन पहले बुखार आने पर यहां सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर कल उन्हें संजय गांधी आयुविज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) ले जाया गया जहां आज तड़के उन्होंने अंतिम सांस ली।

Share this story