प्रदेश महिला कांग्रेस ने संभाला मोर्चा

प्रदेश महिला कांग्रेस ने संभाला मोर्चा
लखनऊ - पी के फार्मूले में अब महिला संगठन को जमीनी स्तर पर उतारने की कवायत तेज हो गयी हैं । विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस महिला सम्मेलन के जरियें महिलाओं को एकजुट करने की रणनीति तैयार कर रही । शहर अध्यक्ष से लेकर ब्लाक स्तर तक की के पदो पर नये और युवा चेहरों को आगे करने की कवायद भी तेज हो गयी है। कांग्रेस सशक्त रूप से महिला संगठन को विस्तृत और नया रूप देने की कोशिश कर रही है।। बहुत जल्द कांग्रेस महिलाओं के अधिकारों की मांग को लेकर जिला स्तर पर आंदोलन करने के साथ साथ तीज त्योहारो में लोगों के बीच जा अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगी। कांग्रेस कार्यालय में उप्र महिला कांग्रेस ने प्रदेश भर की महिला पदाधिकारियों समीक्षा बैठक में 2017 चुनाव की रणनीति तैयार की गयी। सीनियर नेताओं की जगह युवा चेहरो को आगे कर कांग्रेस महिलाओं के बीच जायेगी। साथ ही जिनलोगों को पद से हटाया जा रहा उन्हें मार्गदर्शक की जिम्मेदारी देने की बात कह रही हैं। इस बैठक में इन मुददो पर चर्चा की गयी। बैठक में जिन मुददों को लेकर चर्चा हुयी .................... 1...अनुशासन 2...कार्यभार आवंटन और वितरण 3...समाजिक एवं राजनैतिक स्तर पर राष्टीय पर्वो को मनाने 4...चुनाव की रणनिति में महिला कांग्रेस की जिम्मेदारी 5...जिला स्तर पर महिला सम्मेलन बुलाये जाने 6....शराब बंदी के लिए हस्ताक्षर समर्थन अभियान

Share this story