हाँ पकिस्तान में ही रहता है दाउद संयुक्त राष्ट्र ने भी अब माना

हाँ पकिस्तान में ही रहता है दाउद संयुक्त राष्ट्र ने भी अब माना
इस्लामाबाद: भारत के आरोपों पर अब संयुक्त राष्ट्र संघ ने मुहर लगा दी है। भारत का भगोड़ा आतंकवादी दाउद इब्राहिम पाकिस्तान के शहर कराची में रहता है। संयुक्त राष्ट्र संघ की एक समिति ने इसकी पुष्टि कर दी है। भारत बरसों से कहता रहा है कि मुंबई बम धमाकों का आरोपी दाऊद अपने गुर्गों के साथ पाकिस्तान में रहता है। लेकिन पाकिस्तान इससे इनकार करता रहा है। लेकिन अब संयुक्त राष्ट्र संघ ने भारत की ओर से दिए गए नौ पतों में से छह की पुष्टि कर दी हैपाकिस्तान में छिपे अंडरवल्र्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के 9 ठिकाने प्रकाश में आये थे। जिनमें से तीन पते गलत निकले हैं। दरअसल, भारत ने संयुक्त राष्ट्र अमेरिका को भारत ने पाकिस्तान में अंडरवल्र्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के जो 9 पते बताए थे, उनमें से तीन पते गलत हैं, इन पतों को सूची से हटा दिया गया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् की अलकायदा प्रतिबंध समिति द्वारा सूची में से जो पते हटाए जा रहे हैं, उनमें से एक पता संयुक्त राष्ट्र में इस्लामाबाद की दूत मलीहा लोधी के आवास का है। हालांकि भारत की ओर से उपलब्ध करवाए गए 6 अन्य पतों को संशोधित नहीं किया गया है। भारत ने एक डोजियर में इन 9 पतों का उल्लेख करते हुए कहा था कि दाऊद इन स्थानों पर अक्सर आता है। सुरक्षा परिषद की आईएसआईएल और अलकायदा प्रतिबंध समिति ने दाऊद से जुड़ी इस जानकारी में कल संशोधन किया। साल 1993 में मुंबई में हुए श्रृंखलाबद्ध विस्फोटों के मास्टरमाइंड से जुड़े इस पते को समिति ने रेखांकित किया और काट दिया। इस संशोधन के बारे में पूछे जाने पर भारत के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि सूचीबद्ध जानकारी में दाऊद का एक पता गलत था। यह पता राजदूत मलीहा लोधी का था, दाऊद का नहीं। भारत की ओर से पिछले साल अगस्त में तैयार किए गए डोजियर में पाकिस्तान में दाऊद के 9 पते शामिल किए गए थे। यह इस बात का सबूत था कि दाऊद पाकिस्तान में छिपा हुआ है। जबकि इस्लामाबाद लगातार इस बात से इनकार करता रहा है कि दाऊद पाकिस्तान में रहता है।

Share this story