संदीप कुमार गिरफ्तार महिला ने लगाया था दुष्कर्म का आरोप

संदीप कुमार गिरफ्तार महिला ने लगाया था दुष्कर्म का आरोप
नई दिल्ली- दिल्ली में आप सरकार में मंत्री रहे संदीप कुमार के सेक्स स्कैंडल का मामला दुष्कर्म तक पहुंच गया है। दिल्ली पुलिस ने शनिवार रात संदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया। संदीप कुमार को रविवार को दिल्ली की कोर्ट में पेश किया जाएगा। संदीप कुमार ने डीसीपी के दफ्तर में जाकर सरेंडर की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।दिल्ली सरकार के मंत्री पद से बर्खास्त संदीप कुमार की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। आपत्तिजनक सीडी में दिखाई देने वाली महिला शनिवार को सामने आई और सुल्तानपुरी थाने पहुंचकर बयान दर्ज कराया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी पूर्व मंत्री के खिलाफ दुष्कर्म, नशीला पेय पिलाकर नुकसान पहुंचाने व आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है।


Share this story