भारतरत्न पंडित गोबिन्द बल्लभ पन्त की 129 वीं जयंती

भारतरत्न पंडित गोबिन्द बल्लभ पन्त की 129 वीं जयंती
लखनऊ -उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री भारतरत्न पंडित गोबिन्द बल्लभ पन्त की 129 वीं जयंती पर लखनऊविधान सभा के सामने स्थित उनकी प्रतिमा पर उत्तर के राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने माल्यार्पण किया साथ ही मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने उनको ने उनकी उपलब्धियों को भी किया।अखिलेश यादव ने कहा जो रास्ता उन्होंने दिखाया था हलाकि वो विचारधारा कांग्रेस की थी और आजादी के बाद की थी, लेकिन बुनियादी चीजों की जो उन्होंने शुरुआत की जिससे लोगों का जीवन बदले और उसमें सुधार हो, उसे आगे बढ़ने का आज दिन है।

उत्तर प्रदेश पहले मुख्यमंत्री रहे भारतरत्न पंडित गोबिन्द बल्लभ पन्त की 129 जंयती पर राज्यपाल नाईक उनकी उपलब्धियों को को याद करते हुए कहा कि पंडित गोविन्द बल्लभ पंत जी की आजादी के संघर्ष में बड़ी सहभागिता रही।पंत जी उत्तर प्रदेश के 18 साल तक मुख्यमंत्री रहे बाद में फिर गृहमंत्री भी बने।उन्होंने अपने कार्यकाल में कैसे सुशासन स्थापित हो, उसकी मिसाल दी, ऐसे महापुरुष को मैं नमन करता हूँ।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि मै पंत जी को याद करता हूँ, उनका योगदान देश प्रदेश की राजनीति में रहा। जीवन भर उन्होंने देश की सेवा की, उन्हें भारत रत्न प्राप्त हुआ। और जो रास्ता उन्होंने दिखाया था हलाकि वो विचारधारा कांग्रेस की थी और आजादी के बाद की थी, लेकिन बुनियादी चीजों की जो उन्होंने शुरुआत की जिससे लोगों का जीवन बदले और उसमें सुधार हो, उसे आगे बढ़ने का आज दिन है।

Share this story