सलमान का कौन था पहला प्यार किताब से हुआ खुलासा

सलमान का कौन था पहला प्यार किताब से हुआ खुलासा
मुंबई- सलमान खान की लव स्टोरी के बारे हमेशा ही चर्चा होती रहती है लेकिन बहुत ही कम लोगों को यह पता होगा कि सलमान की पहली पसंद कौन थी दिल्ली की मशहूर पत्रकार जसीम खान ने बॉलीवुड के सुपस्टार सलमान खान की बायोग्राफी पर एक बुक 'बीइंग सलमान' लिखी हैं जिसमें सलमान की उस पहली गर्लफ्रैंड और उससे जुड़ी बातों के बारे में बताया गया हैं, जिसके बारे में कभी बात नहीं होती। इस तरह कौन थी, कैसे दोनों मिले, कैसे अलग हुए और कौन था जिसकी वजह से ये रिश्ता बनकर टूट गया। हम आपके लिए लाए हैं यह लव स्टोरी।

शाहीन जाफरी सलमान का पहला प्यार थीं

जानकारी के तौर पर मॉडल शाहीन जाफरी सलमान का पहला प्यार थीं। शाहीन हिंदी सिनेमा के ब्लैक एंड व्हाइट समय के सुपर स्टार अशोक कुमार की नातिन हैं। यह प्रेम कहानी उस समय की है, जब सलमान एक्टर नहीं बने थे और मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज में सेकंड ईयर के स्टूडेंट थे। उन दिनों सलमान 19 साल के थे आैर वह शाहीन जाफरी के साथ रिलेशन में थे।

घंटों खड़े रहते थे सलमान शाहीन से मिलने कालेज के बाहर

वह अक्सर अपनी गर्लफ्रैंड शाहीन के कॉलेज के बाहर खड़े रहते थे। बुक में लिखा है कि सलमान ने शाहीन को बतौर गर्लफ्रैंड अपने परिवार से मिलवाया था आैर दोनों परिवारों ने भी इस रिश्ते को कबूल कर लिया था। जल्द यह रिश्ता शादी के बंधन में बंधने वाला था लेकिन उस वक्त की मशहूर मॉडल और मिस इंडिया संगीता बिजलानी इस रिश्ते के बीच आ गई।

Share this story