प्रदेश में सुखद वातावरण बनाएंगे नए मुख्य सचिव राहुल भटनागर

प्रदेश में सुखद वातावरण बनाएंगे नए मुख्य सचिव राहुल भटनागर
लखनऊ -मुख्यमंत्री अखिलेश की सख्ती दूसरे दिन भी जारी रही..... मंत्रियों के बाद अब नौकरशाही के मुखिया पर भी मुख्यमंत्री की गाज गिरी है.... दीपक सिंघल को हटाकर राहुल भटनागर को नया मुख्य सचिव बनाया गया है.... अब तक राहुल प्रमुख सचिव वित्त और गन्ना विकास जैसे महकमे सम्हाल रहे थे.....। आलोक रंजन के रियाटर होने के बाद भी मुख्य सचिव की दौङ में राहुल भटनागर शामिल थे लेकिन तब प्रवीर कुमार के हाथ बाजी लगी थी...... कुर्सी सम्हालने के बाद राहुल भटनागर ने यूपी के विकास को अपनी पहली प्राथमिकता बताया है..... तो मुख्य सचिव की कुर्सी को चुनौतीपूर्ण बताते हुए अधिकारियों के सहयोग से पूरे प्रदेश में सुखद और विकासपूर्ण माहौल बनाने का भरोसा भी उन्हौने दिया है.

Share this story