रेल यात्रियों के अच्छे दिन बरहज के रेल आरक्षण केंद्र का समय बढ़ा

रेल यात्रियों के अच्छे दिन बरहज के रेल आरक्षण केंद्र का समय बढ़ा
बरहज /देवरिया - लंबे समय से जनता की मांग पूरी हो गई, आदर्श स्टेशन बरहज बाजार पर लगे रेल आरक्षण केंद्र का कार्य अवधि रेल मंत्री सुरेश प्रभु के आदेश पर रेल प्रशासन ने दो बजे तक बढ़ा दिया है। रेल मंत्रालय के परामर्श दात्री समिति के सदस्य /भाजपा नेता अमरेन्द्र गुप्त ने बताया कि बरहज बाजार स्टेशन पर लगा कंप्यूटरीकृत रेल आरक्षण केंद्र प्रातः आठ बजे से दोपहर बारह बजे तक ही चलता था , समयावधि मात्र चार घंटे होने के कारण यात्रियों को काफी असुविधा होती थी जिसका संज्ञान मैंने कई बार रेल अधिकारियो को दिलाया था परंतु समयावधि नहीं बढ़ी, पुनः इस समस्या को मैंने रेल मंत्री जी को अवगत कराया परिणाम स्वरुप उन्होंने रेल आरक्षण केंद्र को प्रातःआठ बजे से दोपहर 14 बजे तक चलाने का निर्देश जारी किया, #इस संबद्ध में आरक्षण लिपिक अंजनी कुमार मौर्य ने बताया कि आदेश का अनुपालन करते हुवे दोपहर 14 बजे तक टिकटो का आरक्षण किया जा रहा है।

Share this story