पाकिस्तानी सेना ने किया भारत की ओर रुख

पाकिस्तानी सेना ने किया भारत की ओर रुख
नई दिल्ली - पाकिस्तान के ऊपर सर्जिकल आपरेशन के बाद बहुत दबाव है और इसको लेकर अपनी सेना और जनता का मन बहलाने के लिए उसके द्वारा कुछ न कुछ रोज किया जा रहा है | अब ताजा हालत में रक्षा सूत्रों के मुताबिक पीओके में आतंकवादी ठिकानों पर भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने अपनी स्ट्राइक कोर को शकरगढ़ बल्ज की तरफ मूव कर दिया है। सैटेलाईट इमेजरी और इंटेलीजेस के जरिए हिंदुस्तान को पाकिस्तान की तरफ से होने वाली इस नापाक हरकत की जानकारी मिली है। निजी चैनल के अनुसार
पाकिस्तान आर्मी की दस कोर में से एक 1 स्ट्राइक कोर का हैडक्वार्टर पीओके के मंगला में है। अब सवाल उठता है कि आखिर क्यों पाकिस्तान अपनी स्ट्राइक कोर को शकरगढ़ बल्ज की तरफ भेज रहा है। पाकिस्तान हमला कर जम्मू–पंजाब रोड़ लिंक को काट सकता है।पकिस्तान की हरकत को भारत की सेना ने भांप लिया है |सूत्रों का कहना है कि हिंदुस्तान की सेना पाकिस्तान की तरफ से होने वाली हर हरकत पर नजर बनाए हुए है औऱ उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। शकरगढ़ बल्ज में भारतीय सेना की तीन आर्मर्ड ब्रिगेड हैं जो पाकिस्तान की किसी भारत पर हमले की किसी भी कोशिश का मुंहतोड़ जवाब दे सकती हैं।
सैटेलाईट से हुआ खुलासा - PoK में भारतीय सेना के सर्जिकल ऑपरेशन के बाद पाकिस्तान पूरी तरह बौखला गया है। - पाक सेना ने अपनी एक स्ट्राईक कोर शकरगढ़ की तरफ मूव कर दी है। - सैटेलाइट तस्वीरों और इंटेलिजेंस एजेंसियों के जरिए मिली जानकारी से यह खुलासा हुआ है।- शकरगढ़ पाकिस्तान के नरोवाल जिले की तहसील है। - 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारत ने पाकिस्तान को यहां धूल चटा दी थी। - पाकिस्तान के 50 पेटन टैंकों को भारतीय सेना ने बर्बाद कर दिया था।- जिसके कारण पाकिस्तानी सेना को पीछे हटना पड़ा था। - शकरगढ़ भारत पाक सीमा पर रावी नदी के किनारे बसा हुआ है पठानकोट जम्मू लिंक रोड से महज 45 किमी दूर है। - अगर पाकिस्तान भारत पर हमला करता है। तो पाकिस्तान की कोशिश रहेगी कि जम्मू पंजाब लिंक रोड को काटा जाए। - लेकिन शकरगढ़ सीमा पर भारतीय सेना पूरी तरह चाक-चौबंद है और पाकिस्तान की किसी भी हरकत का मुंह तोड़ जवाब देने के लिए तैयार है।
वैसे भी भारत ने अपनी तैयारी पुख्ता तरीके से कर ली है और पकिस्तान कि किसी भी हरकत का उसके पास पांच मिनट में जवाब देने को तैयार है |
सोर्स BAG

Share this story