हजारीबाग बडकागांव में पुलिस पब्लिक में झड़प, 4 की मौत दर्जनों घायल

हजारीबाग बडकागांव में पुलिस पब्लिक में झड़प, 4 की मौत दर्जनों घायल
हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र के चिरूडीह में एक बार फिर ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प हो गयी । जिसमें पुलिस की गोली से 4 ग्रामीण की मौत हो गयी है जबकि पथराव में ए एसपी कुलदीप कुमार , सी ओ शैलेश कुमार सिंह सहित दर्जनों पुकिसकर्मी घायल हैं | पुलिस द्वारा लाठी चार्ज में लगभग दो दर्जन से अधिक ग्रामीण घायल हो गए है। घायलो का इलाज सदर अस्पताल हजारीबाग और गंभीर रूप से घायल ग्रामीणों का इलाज रांची रिम्स में चल रहा है | लेकिन बेहतर इलाज के लिए रांची ले जाते घायलों में भी बरती गयी जिला प्रशासन की लापरवाही मामूली घायल एएसपी और अधिकारी को इलाज के लिए हेलीकाप्टर से ले जाया गया जबकि गंभीर रूप से गोली लगे घायल ग्रामीण को सरकारी अम्बुलेंस से भेजा गया | लोगों का मानना है की पिछली गोली बारी में घायल लोगों को जिस तरह पुलिस इलाज के बहाने ले जा कर केश कर के जेल पहुंचा दी थी उसकी पुनरावृति न हो इस लिए घायलों को ले जाने से रोका जा रहा है और स्थानीय द्वारा बड़का गाँव की सभी सडकों को जाम कर दिया गया है | मामला बता दें कि भूमि अधिग्रहण और अपने हक़ के मांग को लेकर बडकागांव क्षेत्र में कोयला खनन कंपनीयों के खिलाफ पिछले 15 सितम्बर से कार्य क्षेत्र में भूरैयतों और ग्रामीणों का विधायक निर्मला देवी के अगुवाई में कफ़न सत्याग्रह आन्दोलन किया जा रहा था | इस आंदोलन को लेकर कई दौर के बातचीत भी जिला प्रशासन के द्वारा की गयी लेकिन अपने जिद पर अड़े ग्रामीणों ने एक न सुनी | तभी प्रशासन के चुप्पी को देखते हुए आन्दोलनकारियों द्वारा खनन कार्य में लगे मशीनों को रोका जाने लगा इसी पर प्रशासन शनिवार सुबह करीब 7 बजे बड़का गाँव की विधायक निर्मला देवी को गिरफ्तार करने गयी जहाँ अपनी मांग को लेकर अड़े आक्रोश ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया जिसके जबाबी कारवाई में पुलिस के द्वारा भी कई राउंड गोलियां चलायी गयी और देखते ही देखते बड़ी पूरा दोनों के बीच झड़प हो गयी | झड़प में मृतक 1.अभिषेक रॉय पिता पवन रॉय 2. रंजन राम पिता कारु राम 3. मो. महताब पिता मो. मुजुम 4. राजेश साव पिता सहदेव साव सभी बडकागांव के रहने वाले थे | फिलहाल विधायक निर्मला देवी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और हजारीबाग एसपी भीमसेन टूटी प्रमंडल के डीआईजी उपेन्द्र कुमार के द्वारा क्षेत्र का निरिक्षण कर घटना के जाँच की जा रही है |

Share this story