ज्योतिषी का दावा युद्ध होने पर पाक के हो जाएंगे टुकड़े-टुकड़े

ज्योतिषी का दावा युद्ध होने पर पाक के हो जाएंगे टुकड़े-टुकड़े
डेस्क -ज्योतिष की दृष्टि से यदि युद्ध की पहल पाकिस्तान करेगा और इस जंग में भारत की कुंडली में शत्रु स्थान पर देवगुरु बृहस्पति बैठे हैं, जिसके कारण संसार के अंदर शत्रु पक्ष में भारत का मान, गौरव, दबदबा व बड़प्पन ऊंचा रहेगा। वर्तमान में भारत की कुंडली में कर्क राशि का चंद्रमा तीसरे भाव में होने के कारण तथा चंद्रमा की महादशा होने के कारण भारत का समय अच्छा चल रहा है। यह समय पाकिस्तान का पोस्टमार्टम करने के लिए उचित है। युद्ध होने पर पाकिस्तान के टुकड़े-टुकड़े हो जाएंगे। भारतवर्ष के लिए मूलांक वाले वर्ष शुभ है। इस समय जीत का डंका निश्चित रूप से बजेगा, जिसका उदाहरण वर्ष 1962, 1971 और अब 2016 हैं। इन सभी का मूलांक बनता है।
-वर्तमान में भारत-पाक के रिश्तों की स्थिति -
- मंगल अग्नि की राशि में है|- राहु भी शनि के समर्थन से अग्नि राशि में विद्यमान है|- इन स्थितियों को युद्ध और आतंक की स्थिति कहा जाएगा|- अभी शनि वृश्चिक राशि में है|- यहां से षड़यंत्र, युद्ध और तनाव जैसी स्थितियां बनी रहेंगी और बार-बार युद्ध होने जैसा भ्रम पैदा होगा|- कुल मिलाकर जनवरी तक स्थितियां अच्छी नहीं हैं, इसके बाद ही सुधार होने की संभावना बनती है|-- बृहस्पति के प्रभाव से भारत का लग्न मजबूत है|- इसलिए भारत सुरक्षित स्थिति में है|- मंगल शुरुआत में थोड़ी समस्याएं दे सकता है|- लेकिन शनि के कारण भारत युद्ध में सफलता पाएगा|- छद्म युद्ध जैसी स्थितियां बनेंगी जिसमें भारत सफल रहेगा|- कुल मिलाकर सीधे युद्ध की प्रबल संभावना दिखाई देती हैं |
===इति शुभम भवतु..!!!! पंडित "विशाल" दयानन्द शास्त्री।। मोबाईल--09669290067 ... ।

Share this story