उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय डायल-100 परियोजना प्रतीक चिन्ह एवं एप्प wih 100 UP का अनावरण समारोह

उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय डायल-100 परियोजना प्रतीक चिन्ह एवं एप्प wih 100 UP का अनावरण समारोह
लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की पहल पर राज्य सरकार द्वारा जनशक्ति, संसाधन और विशेष प्रशिक्षण के जरिये पुलिस की कार्यशैली में बदलाव लाकर जनता को और बेहतर सेवाये उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘‘प्रदेश स्तरीय पुलिस इमरजेन्सी प्रबन्धन प्रणाली (पीईएमएस) डायल 100 परियोजना’’ तैयार की गई है। इसके माध्यम से पूरे प्रदेश के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रो में निवास करने वाली आम जनता को एक समान एवं उच्च स्तर की त्वरित एवं न्यूनतम समय में जनसुरक्षा सेवाएं उपलब्ध कराई जायगी। उत्तर प्रदेश पुलिस का नया चेहरा इसके माध्यम से जनता के समक्ष लाने का प्रयास किया गया है। परियोजना का उद्देश्य (विजन स्टेटमेन्ट) ‘‘प्रदेश में कहीं भी किसी भी समय सभी व्यक्तियों जिसमें विकलांगजन भी शामिल हैं, की सुरक्षा एवं संरक्षा के लिये त्वरित एकीकृत आपातकालीन सेवाएं प्रदान किया जाना’’ है। यह प्रदेश का ही नहीं, बल्कि देश का सबसे बड़ा और आधुनिक नेटवर्क होगा। जनसुरक्षा की दृष्टि से संचालित अन्य सेवाये जैसे फायर सर्विस, राजमार्ग पुलिस, एकीकृत यातायात प्रबन्ध, स्मार्ट सिटी सर्विलांस, वूमेन पावर लाइन जैसी सेवाओ को भी निकट भविष्य में इसी केन्द्र से एकीकृत किया जायेगा। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में परियोजना के लिये शहीद पथ के निकट गोमतीनगर विस्तार में यह वृहद एवं अत्याधुनिक ‘‘केन्द्रीय मास्टर को-आर्डिनेशन सेन्टर’’ के रूप में एक वृहद ‘‘पुलिस-100’’ काल सेन्टर निर्मित कराया जा रहा है जहां से पूरी परियोजना का संचालन किया जायेगा। किसी आकस्मिक स्थिति में प्रदेश के किसी भी स्थान से टेलीफोन, एसएमएस तथा अन्य किसी संचार माध्यम से ‘‘राज्य व्यापी डायल-100 परियोजना’’ के केन्द्र से संपर्क करने वाले नागरिकों को तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध करायी जायेगी। यह केन्द्र चैबीसो घण्टे कार्यरत रहेगा तथा केन्द्र को प्राप्त होने वाले सभी टेलीफोन वार्तालापों की रिकार्डिंग होगी। पीड़ित व्यक्ति की मदद के उपरांत केन्द्र द्वारा पीड़ित व्यक्ति से प्रतिक्रिया प्राप्त कर उसके संतुष्ट होने के उपरांत ही प्रकरण को बंद किया जायेगा। इस परियोजना के लिए ‘‘यूपी 100 UP सिटीजन एप्प का निर्माण किया गया है, जिसका उपयोग स्मार्ट फोन पर आसानी से किया जा सकेगा। इसका उद्देश्य नागरिको को सुरक्षा सबंधी किसी आपात स्थिति में उचित स्थलीय सेवाएं प्रदान करना है। इस एप्प मे पंजीकरण के माध्यम से आकस्मिक सहायता उपलब्ध कराने में लगने वाले महत्वपूर्ण समय को कम किया जा सकेगा। इस एप्प को उपलब्ध करायी गयी किसी भी व्यक्तिगत जानकारी को पुलिस विभाग द्वारा किसी अन्य संस्था को उपलब्ध नही कराया जायेगा एवं उसको पूरी तरह गोपनीय रखा जायेगा। इस एप्प का बीटा वर्जन आज लान्च किया गया है ताकि जन सामान्य से फीड बैक प्राप्त कर उसमे जरूरी व्यावहारिक गुणात्मक संशोधन कर उसके परियोजना के लान्च होने के समय विधिवत शुरू किया जा सके। यह एप्प गूगल प्ले स्टोर पर UP100 Emergency Services के नाम से उपलब्ध है एवं प्ले स्टोर पर मुफ्त उपलब्ध होगा। प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित इस परियोजना की यह आधिकारिक मोबाइल एप्लीकेशन है। इस एप्प के माध्यम से जनसामान्य को पुलिस की आपातकालीन सेवाए प्रदान कराने में सुगमता रहेगी। इस एप्प के प्रयोग हेतु यूपी 100 के साथ कोई भी व्यक्ति अपना पंजीकरण पहले से करा सकता है। इसके तहत अपनी पसन्द के अधिकतम 5 स्थानो को पंजीकृत कराया जा सकता है उदाहरण के लिये अपने घर, अपने माता पिता का घर, अपनी बेटी का स्कूल, अपने बैक आदि की भौगोलिक स्थिति आदि। इसके अलावा अधिकतम 5 मोबाइल नम्बर आपातकालीन सम्पर्क हेतु पंजीकृत कराये जा सकते है। अपनी भाषा को भी इसके तहत पंजीकृत कराने की सुविधा दी गई है। यदि किसी पीड़ित व्यक्ति द्वारा ऐसी भाषा को प्रयोग किया जाता है, जिसके संवाद अधिकारी यूपी 100 मे उपलब्ध न हो तो, उक्त भाषा जानने वाले भाषा ’’स्वयंसेवी’’ से भाषा के रूपांतरण मे सहायता प्राप्त की जायेगी। यदि आपके करीबी रिश्तेदार उत्तर प्रदेश मे रहते है, आप उनकी आकस्मिक सहायता हेतु उनके स्थलो को चिन्हित कर सकते है तथा आकस्मिक स्थिति मे उत्तर प्रदेश के बाहर से भी यूपी 100 मे सूचना प्रदान कर सकते है। किसी भी आकस्मिक स्थिति में मोबाइल पर बटन दबाते ही पूरी सूचना नियंत्रण कक्ष में स्क्रीन पर आ जायेगी और पीड़ित की लोकेशन जीपीएस के माध्यम से नियंत्रण कक्ष को मिल जायेगी जिसके आधार पर तत्परता से उसे मदद मिल सकेगी। उत्तर प्रदेश के राज्य स्तरीय डायल-100 परियोजना का प्रतीक चिन्ह (लोगो) ‘‘यूपी 100 UP हिन्दी तथा अग्रेजी मे उ0प्र0 को अंको मे लिखे गये ’’100’’ से जुड़ने को व्यक्त करता है। ’’आपकी सेवा मे सदैव तत्पर’’ वाक्य अंको के नीचे लिखा गया है। यह प्रतीक चिन्ह यह दर्शाता है कि पूरे उत्तर प्रदेश से नागरिकों द्वारा 100 नम्बर से किसी भी संचार माध्यम से सम्पर्क किया जा सकता है, जैसे टेलीफोन, मोबाइल, एसएमएस व सोशल मीडिया आदि। साथ ही साथ प्रतीक चिन्ह में लिखा वाक्य ’’आपकी सेवा मे सदैव तत्पर’’ इन सेवाओं के अहर्निश (दिन-रात) उपलब्ध होने की व्यवस्था को रेखांकित करता है। इस प्रकार समग्र रूप से यह प्रतीक चिन्ह यह दर्शाता है कि इस राज्य स्तरीय परियोजना द्वारा प्रदान की जा रही आकस्मिक सेवाए पूरे प्रदेश में कहीं भी, कभी भी के आधार पर उपलब्ध हांेंगी तथा नागरिक किसी भी संचार माध्यम से इस व्यवस्था से सम्पर्क कर सकते हैं।

Share this story