स्वाति सिंह को भाजपा ने बनाया महिला मोर्चा की अध्यक्ष

स्वाति सिंह को भाजपा ने बनाया महिला मोर्चा की अध्यक्ष
लखनऊ- जैसा की माना जा रहा था कि बसपा का समीकरण बिगाड़ने वाली स्वाति सिंह को भाजपा द्वारा जरुर कोई जिम्मेदारी दी जाएगी वैसा ही हुआ भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने ट्वीट किया है कि स्वाति सिंह को भाजपा महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है |
स्वाति सिंह दयाशंकर सिंह कि पत्नी है जिन्होंने मायावती के खिलाफ अभद्र टिपण्णी की थी उसके बाद में बसपाइयों ने मर्यादा को भूलते हुए वह शब्द इस्तेमाल किये थे जो राजनीति में किसी भी मामले में ठीक नहीं कहा जा सकता है |
भाजपा के बैकफुट पर आने के बाद जिस तरह से स्वाति सिंह ने मोर्चा संभाला था उसके बाद भाजपा भी साथ खड़ी हुई और बसपा का ग्राफ जो सरकार बनाने के करीब था भरभरा कर नीचे गिर गया |
अब भाजपा ने स्वाति सिंह को भाजपा के महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाया है जिससे माना जा सकता है कि महिला मोर्चा मजबूत होगा |

Share this story