मुम्बई के यात्रियों पर लगा ग्रहण जानिए क्यों

मुम्बई के यात्रियों पर लगा ग्रहण जानिए क्यों
नई दिल्ली - मुंबई से रोज 800 फ्लाइट्स उड़ान भरती और लैंड करती हैं। इन 12 दिनों में औसतन रोज 175 फ्लाइट्स कैंसल होंगी। इससे हवाई यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। छत्रपति शिवाजी इंटरनैशनल एयरपोर्ट के दोनों रनवे मरम्मत के लिए 18 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच 12 दिन दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक पूरी तरह बंद रहेंगे। इन पर सरफेस का काम किया जाना है। इस वजह से 2100 फ्लाइट्स कैंसल की जाएंगी। इसकी जानकारी सभी विमानन कंपनियों और डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) को दे दी गई है। रनवे 18, 20, 24, 27 अक्टूबर और 3, 7,10, 14, 17, 21, 24 और 28 नवंबर को भी बंद रहेगा। इधर विमानन कंपनियों का कहना है कि वह इससे संबंधित अपडेट्स अपने यात्रियों को देते रहेंगे। जेट एयरवेज और इंडिगो का कहना है कि यात्रियों को किसी तरह की दुविधा से बचाने के लिए उन्हें नियमित अपडेट्स दिए जाएंगे, वहीं विस्तारा एयरलाइंस का कहना है कि वह अपनी फ्लाइट्स को अडजस्ट करने की कोशिश कर रहे हैं।

Share this story