गोलीकांड मामले में महिला विधायक गिरफ्तार

गोलीकांड मामले में महिला विधायक गिरफ्तार
झारखण्ड -हजारीबाग के बड़कागांव चिरुडीह में एक अक्टूबर को हुए गोलीकांड के बाद से रहस्यमय तरीके से गायब बड़कागाव विधायका निर्मला देवी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। हजारीबाग के एसपी भीमसेन टूटी ने विधायक की गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी है। बता दे की -पुलिस ने विधायक निर्मला देवी को मंगलवार की शाम शिवपुरी मोहल्ले से अरेस्ट किया। बताते चले की एक अक्टूबर को हुए बड़कागांव गोलीकांड मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया है। इसी मामले में मंगलवार को विधायक हजारीबाग कोर्ट में सरेंडर करना चाह रही थीं लेकिन दिनभर कोर्ट परिसर और कोर्ट पहुंचने वाली सड़कों पर पुलिस की कड़ी पहरेदारी के कारण वो सरेंडर नहीं कर सकीं। वंही इस बीच पुलिस ने शहर की एक दुकान से विधायक के सलाहकार और विधायक के भाई मुकेश को अरेस्ट कर लिया। इन दोनों की निशानदेही पर ही विधायक निर्मला देवी को अरेस्ट किया गया। विधायक ने गिरफ्तारी के बाद कहा कि उन्हें रघुवर सरकार से जान का खतरा है। सरकार उनकी हत्या करवाना चाहती है। उन्होंने कहा कि वो सरेंडर करना चाहती थीं, लेकिन पुलिस ने उन्हें सरेंडर करने का मौका ही नहीं दिया। बताते चले की विधायक के पति और पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और पुत्र पहले से जेल में हैं।

Share this story