फोर्ब्स पत्रिका में लगातार अंबानी अव्वल

फोर्ब्स पत्रिका में लगातार अंबानी अव्वल
डेस्क-देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी पिछले कई सालो से देश के पूंजीपतियों में शीर्ष स्थान पर बरकरार है फोर्ब्स इंडिया के अनुसार अंबानी की कुल संपत्ति तेजी से बढ़ती हुई 22.7 अरब डालर पर पहुंच गई है |इस तरह अंबानी की परिसंपत्तियां एस्टोनिया की सकल घरेलू उत्पाद :जीडीपी: के बराबर हो गई है | और वह इस साल भी नंबर.1 की पोजिशन कब्ज़ा किये हुए है |फोर्ब्स की सूची में दुसरे पायदान पर सन फार्मा के दिलीप सांघवी है जिसकी कुल संपत्ति 16.9 अरब डालर है | फोर्ब्स के अनुसार देश के 100 सबसे धनि लोगो के सूची में तीसरा नाम हिंदुजा परिवार 15.2 अरब डालर की सम्पत्ति के साथ तीसरे स्थान पर है | विप्रो कंपनी के मालिक अजीम प्रेमजी है जो देश के चौथे सबसे धनी व्यक्ति हैं. उनकी संपत्ति 15 अरब डालर हैं जो मोजाम्बिक के 14.7 अरब डालर के जीडीपी से अधिक है | पल्लोनजी मिस्त्री की परिसंपत्तियां 13.90 अरब डालर रही और वह सूची में पांचवें स्थान पर हैं|फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार देश के शीर्ष पांच अरबपतियों की कुल परिसंपत्तियां 83.7 अरब डालर हैं जो कि मंगल पर भेजे गए यान ‘मंगलयान’ की लागत से अधिक है. इसी तरह यह रियो ओलंपिक 2016 के आयोजन पर आई लागत से 18 गुना ज्यादा है |

Share this story