अब भारतीयों की विदेश घूमने की इच्छा हो सकती है सस्ती और आसान

X
prabhu@321@20163 Nov 2016 6:30 PM GMT
डेस्क -भारतीयों लोगो की विदेश धुमने की इच्छा अब जल्दी ही आसन और सस्ती हो सकती है भारतीय पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए रूस भारतीय पर्यटकों को ई-वीजा शुरू करने पर विचार कर रहा है। इसके अलावा रूस का इरादा मुंबई और मॉस्को के बीच सीधी उड़ानें शुरू करने का है। अपनी सांस्कृतिक विरासत, गिरजाघरों तथा समुद्री तटों के लिए रूस काफी लोकप्रिय है।रूस की सैर पर संघीय एजेंसी के अंतरराष्ट्रीय विभाग के प्रमुख वालेरी कॉरवोकिन ने कहा कि हम भारतीय पर्यटकों को ई-वीजा की पेशकश पर विचार कर रहे हैं जिससे हमारे देश में आने वाले लोगों के लिए यात्रा आसान हो सके | कॉरवोकिन ने कहा कि हम अपने विदेश मंत्रालय के साथ ई-वीजा का मुद्दा उठा रहे हैं। अगले कुछ माह में हमें इस बारे में सकारात्मक घटनाक्रम की उम्मीद है। हर साल 1.8 करोड़ भारतीय पर्यटक विदेश जाते हैं। इनमें से 30,000 रूस जाते हैं। जाहिर है ई-वीजा मिलने से भारतीयों को रूस की सैर करना बेहद ही आसान हो जायेगा |
Next Story