गंगवार ने कहा अयोध्या का मुद्दा वोट का मुद्दा नहीं

गंगवार ने कहा अयोध्या का मुद्दा वोट का मुद्दा नहीं
फैज़ाबाद -पिछडा वर्ग के सम्मलेन में फैज़ाबाद पहुचे केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री संतोष गंगवार ने अयोध्या मुद्दे को किसी भी तरह से वोट का मुद्दा बनने से इंकार किया।अयोध्या भारतीय जनता पार्टी के आस्था का केंद्र साथ ही जो भी अयोध्या के लिए किया जाना है वह सभी प्रधानमंत्री मोदी की नज़र में है जिसे जल्द ही मूर्त रूप दिया जायेगा वही उन्होंने प्रदेश में सपा सरकार को फेल बताया और कहा कि बिहार चुनाव के तर्ज पर उत्तर प्रदेश को ना देखा जाये भारतीय जनता पार्टी इस बार पूर्ण बहुमत से प्रदेश में सरकार बनाएगी समाजवादी पार्टी में चल रहे कुनबे के झगडे को एक नौटंकी बताया और कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है पूरी तरह से सपा प्रदेश में फेल साबित हुई है अब सपा किस तरह से जनता के सामने अपना पक्ष रखे , वही उन्होंने आगे कहा कि सपा के कुनबे में हुए झगडे से अखिलेश को साफ़ सुथरा दिखने की जो राजनीती चल रही है इसे प्रदेश की जनता अच्छे से समझती है साथ ही 2017 के आगामी विधानसभा चुनाव में इनको सबक सिखाएगी ,वही उन्होंने बीते दिनों बिहार में हुए चुनाव पर कहा कि बिहार की राजनीती से प्रदेश को नही जोड़ना चाहिए इस मौके पर असम हरियाणा के चुनाव को गिनाया बिहार को प्रदेश के चुनाव से नही देखा जा सकता , आगे उन्होंने कहा कि सपा ने प्रदेश में कोई काम नही किया है।

Share this story