इंटर नेशनल ब्यूटी कम्पटीशन में भी भाग ले सकता है 500 और 2000 का नया नोट

इंटर नेशनल ब्यूटी कम्पटीशन में भी भाग ले सकता है 500 और 2000 का नया नोट
नई दिल्ली -भारतीय के हाथों में 2000 का नया नोट आया तो अपने मोहक अंदाज के कारण जिसको मिला उसे अपना सौभाग्य समझ कर फोटो सोसल मिदा पर शेयर करने लगा | लेकिन अब यही नोट इंटरनेश्नल मार्किट में भी छाने जा रहा है | अपने रंग और साइज़ के कारण यह नोटों के ब्यूटी कम्पटीशन में भाग ले सकता है | चौंकिए नहीं नोटों का भी ब्यूटी कम्पटीशन होता है और विजेता को सबसे ज्यादा खुबसूरत नोट का एवार्ड भी मिलता है |
दरअसल इंटरनेशनल बैंक नोट सोसायटी ने हर साल दुनिया के अलग-अलग देशों में चलने वाले खूबसूरत नोटों के लगभग 40 बेहतरीन डिज़ाइनों को चुना जाता है। इसके बाद लगभग 20 से अधिक देशों के नोटों को चुनकर पैनल और वोटिंग के जरिए विजेता का चयन किया जाता है।
मन जा रहा है कि इस बार होने वाले कम्पटीशन में भारत के यह नए नोट अपनी जगह बना सकते हैं |
भारत में 500 और 1000 के नोटों को बंद कर दिया गया है। इसके बदले फिलहाल सरकार 500 और 2000 के नए नोट जारी कर रही है। इन नोटों के डिजायन को लेकर देशभर में चर्चा है। तमाम लोग इसके रंग-रूप और साइज को लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। दोनों ही नोट की डिजाइन अब तक का सबसे अलग नोटों में एक है। जहां 500 का नोट ग्रीनिश ग्रे यानी गहरे हरे रंग के साथ ग्रे रंग का मिश्रण है तो वहीं 2000 हजार के नोट का रंग पर्पल-पिंक यानी बैगनी रंग के साथ गुलाबी रंग का मिश्रण है। दोनों ही नोट देखने में बेहद आकर्षक हैं।500 के नोट के पीछे की ओर लाल किला की तस्वीर बनी हुई है, जबकि 2000 के नोट के पीछे मंगलयान की तस्वीर छपी हुई है। नोट के डिजायनिंग से जुड़े लोगों की माने तो ये दोनों नोट खूबसूरत हैं और इसे बैंक नोट ऑफ द ईयर कॉम्पटीशन में शामिल होना चाहिए।
सौर्स वेब

Share this story