कुछ बहुत ही साधारण तरीके अपनाकर पाए मुहासों से हमेशा के लिए छुटकारा

कुछ बहुत ही साधारण तरीके अपनाकर पाए मुहासों से हमेशा के लिए छुटकारा
डेस्क-लड़के हो या लडकिया कोई भी नही चाहता की उनके चेहरे पर मुहासे रहे,खूबसूरती पर पानी फेर देने वाले यह मुहासे जब बड़े हो जाते है तो इनमे जलन भी पैदा होने लगती है कुछ लोग इसे फोड़ भी देते है लेकिन ऐसा नही करना चाहिए,बहुत ही साधारण ढंग से आप इन मुहासों से निजात पा सकते है बिना किसी दाग धब्बे के करे बस यह थोडा सा उपाय-

1.मुल्तानी मिट्टी: मुल्तानी मिट्टी चेहरे से अतिरिक्त तेल को सोख लेती है तथा रातों रात मुंहासे को सुखा देती है। मुंहासों को दूर करने के लिए आप इस घरेलू उपाय को अपना सकते हैं।
2.कैलामाइन लोशन: कैलामाइन एक प्रकार की मिट्टी होती है जो इसे सुखाती है तथा जलन और खुजली को कम करती है। रातों रात मुंहासों को दूर करने का यह एक प्रभावी तरीका है3.टूथपेस्ट: यह एक अन्य आश्चर्यजनक उपचार है। टूथपेस्ट में हाइड्रोजन पेरोक्साइड होता है जो मुंहासे को सुखाने में सहायक होता है। हमने व्यक्तिगत तौर पर भी इसका उपयोग करके देखा है।
4.नारियल का तेल: जी हाँ, तेल से भी रातों रात मुंहासों को ठीक किया जा सकता है। मुंहासे पर थोडा सा नारियल का तेल लगायें, इसे रात भर लगा रहने दें और आप देखेंगे कि दूसरे दिन यह गायब हो गया है।
5.एलो वेरा: जेल: एलो वेरा जेल मुंहासों से आराम दिलाता है तथा सूजन को काफी हद तक कम करता है। अत: मुंहासों पर एलो वेरा जेल लगाकर रात भर छोड़ दें और आप देखेंगे कि सुबह यह गायब हो गया है।

Share this story