पलविंदर सिंह के बाद अब खालिस्तानी आतंकी हरमिंदर सिंह मिंटू दिल्ली से गिरफ्तार

पलविंदर सिंह के बाद अब खालिस्तानी आतंकी हरमिंदर सिंह मिंटू दिल्ली से गिरफ्तार

डेस्क- रविवार की सुबह हुए पंजाब के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले नाभा जेल में खुखार बदमाशो ने अटैक कर खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) के प्रमुख हरमिंदर सिंह उर्फ मिंटू समेत छह कैदियों को छुड़ा लिया था| इसके पीछे एक गहरी साजिश रची गई थी जिसका खुलासा कैदियों को भगाने में सबसे पहला नाम पलविंदर सिंह का है जो हाल ही में यूपी के कैराना में पकड़ा गया है|
पलविंदर सिंह ने अपने बयान में बाते की उसने उसने वर्ष 2013 में जालंधर में एक सब इंस्पेक्टर की हत्या कर दी थी। इस मामले मे वह नाभा जेल में बंद था। लगभग दो महीने पहले पलविंदर बीमारी का बहाना बनाकर अस्पताल में दाखिल हुआ और वहीं से फरार हो गया। और जेल में बंद अपराधी हरमिंदर सिंह उर्फ मिंटू को छुड़ाने के लिए पहले से प्लानिंग की गई थी|
आपको बता दे की पलविंदर सिंह की गिरफ्तारी के बाद केएलएफ के प्रमुख हरमिंदर सिंह उर्फ मिंटू को भी दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया गया है|इस घटना के बाद ही पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने नाभा जेल के अधीक्षक और उप अधीक्षक को बर्खास्त कर दिया। एडीजीपी जेल एमके तिवारी को निलंबित कर रोहित चौधरी को यह जिम्मेदारी दी गई।

Share this story