कैसा रहेगा आज 2 दिसंबर को आपका दिन

कैसा रहेगा आज 2 दिसंबर को आपका दिन
मेष: कलात्मक चीज़ों के प्रति रुझान बढ़ेगा। मित्रों से मिलने पर प्रसन्न रहेंगे। गृह-क्लेश के कारण आहत होंगे। कार्यालय में सहकर्मियों से सावधान रहें। वृष: मां का स्वास्थ्य चिंतित करेगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। स्टूडैंट्स हेतु अनुकूल समय है। धार्मिक कार्य में हिस्सा लेंगे। मिथुन: नकारात्मक विचारों के कारण मानसिक व्यग्रता छाएगी। भावुकता का अनुभव होगा। घर का वातावरण उग्र रहेगा। डिप्रैशन का शिकार हो सकते हैं। कर्क: परिजन सहयोग करेंगे। कार्य सरलता से संपन्न होंगे। शाम में सैर-सपाटे हेतु बाहर जाएंगे। सहकर्मी संग निकटता बढ़ेगी। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सिंह: कार्यपद्धति में कॉन्फिडैंस बढ़ेगा। दांपत्य में मधुरता रहेगी। वाणी में उग्रता रहेगी। पारिवारिक वातावरण में मेलजोल बनेगा। दैनिक खर्चे अनियंत्रित होंगे। कन्या: भावनाओँ के प्रवाह में बहेंगे। कन्फ्यूजन के कारण असमंजस रहेगा। परिजनों संग मतभेद होगा। आय से अधिक खर्च बढ़ेगा। मानसिक चिंताएं कम होंगी। तुला: वैचारिक स्तर पर बाधित रहेंगे। मनोबल कम होगा। मित्रवर्ग से विशेष लाभ होगा। व्यापार से लाभ होगा। भावुकता की अधिकता रहेगी। खर्चा अधिक रहेगा। वृश्चिक: कार्यक्षेत्र में प्रशंसा होगी। कार्य सरलता से पूरे होंगे। सरकारी कार्यों में लाभ होगा। गृहस्थ में मधुरता रहेगी। मध्याह्न बाद मित्रों से आर्थिक लाभ होगा। धनु: धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। क्रोध अनियंत्रित होगा। कार्य सरलतापूर्वक पूर्ण होंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारीवर्ग से प्रोत्साहन मिलेगा। पदोन्नति के योग हैं। मकर: सेहत बिगड़ेगी। नकारात्मक विचार प्रभावी होंगे। आकस्मिक व्यय होगा। स्वभाव में उग्रता रहेगी। धार्मिक स्थान की यात्रा मन को शांति प्रदान करेगी। कुंभ: दांपत्य में कलह रहेगी। सांसारिक विषयों पर उदासीनता आएगी। वाद-विवाद के योग है। सामाजिक दृष्टि से अपमानित होंगे। स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मीन: मन चिंताओं से घिरेगा। कार्यपूर्ति में विलंब के योग हैं। सहकर्मियों का असहयोग रहेगा। दांपत्य में कलह होगी। सांसारिक विषयों से मन अलिप्त रहेगा। Source web

Share this story