सुबह सुबह खाली पेट शहद खाने से होते है को फायदे

सुबह सुबह खाली पेट शहद खाने से होते है को फायदे
डेस्क-शहद एक ऐसी प्राकृतिक चीज है जिसमें आयरन, कैल्शियम, फॉस्फेट, सोडियम, क्लोरिन, पोटेशियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता है। शहद में ऐसे विटामिन, मिनरल्स और एंजाइंम्स पाए जाते हैं जो हमें कई बीमारियों से बचाते हैं। गर्म पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से कई फायदे तो होते ही हैं साथ ही अदरक, लहसुन, दालचीन के साथ मिलाकर इसका सेवन करने से यह और भी ज्यादा फायदेमंद हो जाता है। आइए जानते हैं सुबह-सुबह शहद खाने से होते कई फायदे
1. वजन होता है सुबह-सुबह अगर खाली पेट एक गिलास गर्म पानी में नींबू का रस और शहद मिलाकर पिया जाए तो बॉडी डीटॉक्स होती है। रोज एक गिलास पानी में शहद और नींबू मिलाकर पीने से पूरे शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकलते हैं और शरीर से फैट भी कम होती है।
2. शहद को लहसुन के साथ भी खाया जाता है। सुबह-सुबह लहसुन और शहद को कम मात्रा में मिलाकर खाने से आर्टरीज से वसा कम हो जाती है और ब्‍लड सर्कुलेशन ठीक हो जाता है।
3.पाचन से जुड़ी दिक्कतों में भी फायदेमंद है शहद: पाचन से जुड़ी दिक्कतों जैसे एसिडिटी, कब्ज, गैस की बीमारियों में शहद अचूक औषधि है। एक चम्मच शहद को अगर खाना खाने से पहले खा लिया जाए तो खाना आसानी से पच जाता है। इके अलावा हैवी डाइट लेने के बाद अकसर गिलास गर्म नींबू पानी में शहद मिलाकर पीना चाहिए।
4. शहद ब्लड प्रेशर को कम करने के भी काम आता है। इसे अगर तुलसी के पत्तों के साथ लिया जाए तो ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है। इसके लिए रोज सुबह खाली पेच तुलसी के पत्तों का रस लेना चाहिए।
5. हार्ट के लिए है फायदेमंद: शहद दिल के लिए भी काफी फायदेमंद है। शहद को दालचीनी में मिलाकर पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है। इसके लिए एक-चम्मच शहद और एक-तिहाई चम्मच दालचीनी को गर्म पानी में मिलाकर इसका सेवन करना चाहिए।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।Attachments area

Share this story