जानिए कैसे रहेगा आज आपका दिन और क्या है आज के लिए सलाह

जानिए कैसे रहेगा आज आपका दिन और क्या है आज के लिए सलाह
Sagittarius (धनु) पॉजिटिव - चंद्रमा के कारण आपको धन लाभ होगा। खरीददारी करेंगे। कोई रोचक खबर भी आज आपको मिल सकती है। आपको देखकर दूसरे लोग अपने जीवन में सुधार के लिए प्रेरित होंगे। दिन भर व्यस्त रहेंगे। ज्यादा से ज्यादा लोगों से मिलने और बातचीत करने की इच्छा भी हो सकती है। इससे आपको फायदा ही होगा। कई तरह के मामलों पर बात करने के लिहाज से अच्छा दिन है। कुछ बहुत रोचक बातें भी आज आपको पता चल सकती है। किसी के साथ विवाद में न पड़ें। कामकाज में खूब मन भी लगेगा। उत्साह भी बढ़ेगा। घर का माहौल भी ठीक रहेगा। जीवनसाथी से संबंधों में अनुकूलता बनेगी। आर्थिक समृद्धि भी बढ़ सकती है। नेगेटिव - आप अपने मूडी स्वभाव पर नियंत्रण रखें। लगातार भाग-दौड़ भी करनी पड़ सकती है। अचानक मन में बदलाव आने से नुकसान हो सकता है। आज भाइयों और दोस्तों से भी अनबन रहेगी। क्या करें और क्या नहीं - पीली मिठाई खाएं। लव- लव कपल के लिए दिन अच्छा है। पार्टनर से सरप्राइज मिलेगा। करियर- ऑफिस में विवाद की स्थिति बन सकती है। शांति से काम लें, स्थिति संभल जाएगी। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ेगी। हेल्थ- सेहत में भी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। सावधान रहें। Taurus (वृष) पॉजिटिव - गोचर कुंडली में चंद्रमा किस्मत के घर में होने से आपके लिए शुभ रहेगा। वृष राशि के कुछ लोग आज भाग्यशाली भी हो सकते हैं। सोचे हुए काम आज पूरे होने से सफलता मिलेगी और आपको खुशी भी होगी। कुछ नया करना चाह रहे हैं तो कर लें। सब अपने आप हो जाएगा। दिन बहुत अच्छा है। मन में तरह-तरह के सपने और उमंगें रहेंगी। आप आगे बढ़ते रहें। लोगों से मुलाकात के दौरान कुछ नए, अच्छे और रोचक अवसर आज आपको मिल सकते हैं। कठिन मामलों को भी आज आप सुलझा लेंगे। नेगेटिव - आसपास के लोग किसी न किसी बात पर आपसे नाराज रह सकते हैं। आज परिवार के कुछ लोग भी आपके कारण दुखी हो सकते हैं। आज किसी बात का अनजाना डर भी आपको परेशान कर सकता है। किसी पुरानी बात को लेकर टेंशन भी रहेगी। उसके कारण आपके दूसरे काम भी प्रभावित हो सकते हैं। क्या करें और क्या नहीं - गुलाब का फूल सूंघे। लव- लव लाइफ में कुछ लोग रुकावटें डाल सकते हैं। करियर- बिजनेस में कुछ नया करने के चक्कर में थोड़े परेशान भी हो सकते हैं। स्टूडेंट्स को किस्मत का साथ मिल सकता है। अच्छे परिणाम भी मिलेंगे। हेल्थ- सेहत ज्यादा अच्छी नहीं रहेगी। थोड़ी बहुत परेशानियां हो सकती है। Gemini (मिथुन) पॉजिटिव - आपके लिए दिन खास रहेगा। कुछ ऐसी बातें या ऐसी चीजें सामने आ सकती हैं जो आपको आने वाले दिनों में बड़ा फायदा भी देंगी। सितारे आपके सोचे हुए काम पूरे करवा देंगे। अचानक कोई अच्छी खबर या संकेत से आप खुश भी हो जाएंगे। इससे आपको ऊर्जा भी मिलेगी। परिवार में किसी के साथ अनबन चल रही है, तो आज सुलह भी हो जाएगी। लोगों का ध्यान आप पर रहेगा। दिन आपके लिए शुभ रहेगा। कोई बीमारी है, तो वह ठीक भी हो जाएगी। किस्मत का साथ मिलेगा और रुका हुआ पैसा मिल सकता है। नेगेटिव - पिछले कुछ दिनों से जो प्लानिंग आपके दिमाग में है उस पर काम शुरू न करें तो ही अच्छा है। किसी से जबरदस्ती अपनी बात मनवाने की कोशिश न करें। ऐसा करने से आपको ही उल्टा नुकसान भी हो सकता है। क्या करें और क्या नहीं - गणेश जी को लड्डू चढ़ाएं। लव- पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। अच्छी बातों हो सकती हैं। एक दूसरे से कुछ वादे भी करेंगे। करियर- काम में मन लगेगा। धन लाभ हो सकता है। छुट्टी मनाना बेहतर है। वाणी पर संयम रखें। स्टूडेंट्स को महत्वपूर्ण सफलता नहीं मिल पाएगी। थोड़े परेशान भी रहेंगे। हेल्थ- पुराने रोग खत्म हो सकते हैं। सेहत के मामले में दिन अच्छा है। Cancer (कर्क) पॉजिटिव - आज आपको अपनी कोशिशों से प्रसन्नता मिलेगी। कोई खास काम निपटाने पर आपको शांति मिलेगी। कोई पुरस्कार भी आपको मिल सकता है। साथ के कुछ लोगों से सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा। कोई नया काम शुरू करने से पहले उससे संबंधित अनुभवी की सलाह ले लें। अपनी प्लानिंग गुप्त रखें। कहीं से आपको कुछ निवेश की सलाह भी मिल सकती है। नेगेटिव - आज आपको सावधान रहना चाहिए। अपने ही मन की किसी नकारात्मक बात से उलझे रह सकते हैं। आंतरिक द्वंद से परेशान रहेंगे। दोस्तों और भाइयों का सहयोग नहीं मिलने से परेशान रहेंगे। किसी भी नकारात्मकता को खुद पर हावी न होने दें। जो गलती आपसे पहले हो चुकी है उसका नतीजा आपको मिल सकता है। अपनी जिम्मेदारियों से बचना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। निवेश को लेकर सावधान ही रहें। आज पैसा न फंसाए। क्या करें और क्या नहीं - पानी की टंकी में सफेद फूल डालें। लव- पार्टनर आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। पार्टनर आपकी कोई बात नहीं मानेगा तो अनबन भी हो सकती है। करियर- अचानक धन हानि के योग हैं। जोखिम भरे काम करने से बचें। हो सकता है कार्यक्षेत्र में किसी का सहयोग भी न मिले। स्टूडेंट्स के लिए समय अनुकूल रहेगा। फालतू कामों में भी समय निकल सकता है। हेल्थ- पेट की तकलीफ से परेशान रहेंगे। Leo (सिंह) पॉजिटिव - अचानक आपके मन में कोई बात आ सकती है। उससे ही आपको अपने सवालों के जवाब मिल सकते हैं। सवालों के ऐसे जवाब भी आपको मिल जाएंगे, जिनको आप काफी समय से खोजते आ रहे थे। कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म हो जाएगी। रूटीन कामों से धन लाभ और फायदा होगा। आज आप कोई महत्वपूर्ण काम कर सकते हैं। जिनसे आपको बड़ा फायदा मिल जाएगा। आपको मेहनत करने पर मजा आएगा। जिसके नतीजे भी आपके ही फेवर में रहेंगे। किसी पुराने काम को निपटाने के बाद आज आपको फायदा हो सकता है। नेगेटिव - मन में हल्की बेचैनी हो सकती है। घर और ऑफिस दोनों जगह कुछ परेशान करने वाला माहौल भी हो सकता है। सावधान रहें। खर्च बढ़ सकता है। कोई पुरानी देनदारी सामने आ सकती है। पैसा भी चूका सकते हैं। दोस्तों या मेहमानों पर खर्चा करना पड़ सकता है। क्या करें और क्या नहीं - हनुमान जी को पान चढ़ाएं। लव- प्यार के मामलों में अविवाहित लोगों के लिए दिन अच्छा है। प्रेम प्रस्ताव भी मिलेंगे। विपरीत लिंग के अविवाहित लोगों से संबंध अच्छे बनेंगे। करियर- कोई वाद-विवाद भी हो सकता है। पार्टनर से सहयोग मिलेगा। वाणी पर संयम रखें। स्टूडेंट्स के लिए समय सामान्य रहेगा। दोस्तों से मदद मिलेगी। हेल्थ- सेहत के मामले में सावधान रहें। परहेज रखें। दवाइयां समय पर लें। Virgo (कन्या) पॉजिटिव - आप बहुत मजबूती और धैर्य से काम लेंगे। दिन भर पैसों के बारे में ही सोचते रहेंगे। कहीं कोई निवेश, एक्स्ट्रा इनकम या किसी से बकाया पैसा भी मिल सकता है। भूमि और प्रॉपर्टी के कामों से भी धन लाभ हो सकता है। आज आप जोश में रहेंगे और साथ ही अपनी बुद्धि भी उपयोग करेंगे। दिन आपके लिए अच्छा है। दोस्तों के साथ समय बीतेगा। प्रेम के मामलों में आप बहुत भाग्यशाली भी रहेंगे। अविवाहित लोगों को प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। कुछ विवाहित लोग भी साथ मे समय बिताएंगे। नेगेटिव - नकारात्मक विचारों और नकारात्मक माहौल से दूर रहें। हर काम किसी पर पूरी तरह डिपेंड होकर करेंगे तो इसमें आपका ही नुकसान होगा। गोचर कुंडली के छठे भाव में चंद्रमा होने से आपको पुराने दुश्मन परेशान कर सकते हैं। क्या करें और क्या नहीं - विष्णु मंदिर में इत्र चढ़ाएं। लव- पार्टनर की सेहत का ध्यान रखें। दिन का कुछ समय प्यार से बीतेगा। करियर- कार्यक्षेत्र से संबंधित कामकाज में दौड़-धूप हो सकती है। थोड़े परेशान भी रहेंगे। इस राशि के कुछ स्टूडेंट्स के लिए दिन नकारात्मक हो सकता है। मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। हेल्थ- कमर और बदन दर्द हो सकता है। सावधान रहें। Libra (तुला) पॉजिटिव - आप जो भी काम करेंगे उससे कुछ न कुछ फायदा तो मिलेगा ही। काम से आपको पैसा मिलेगा। ऑफिस में बीतने वाला समय आपके लिए किसी न किसी तरह महत्वपूर्ण हो सकता है। ऑफिस में कुछ खास बदलाव भी हो सकते हैं। इसका असर आपकी दिनचर्या पर पड़ सकता है। इसी के साथ आपको आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। घूमने-फिरने के लिए समय अच्छा है। आपके षडयंत्र पूरे होंगे। सोचे हुए काम पूरे होने से खुशी मिलेगी। अचानक धन लाभ होगा। नेगेटिव - आज आप कई काम एक साथ करने की कोशिश कर सकते हैं। इस कारण आप परेशान भी हो सकते हैं। कभी कन्फ्यूजन की स्थिति में भी फंस सकते हैं। आपको रोजमर्रा और महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने में मेहनत और भाग-दौड़ ज्यादा करनी होगी। घमंड और गुस्से पर कंट्रोल करें। किसी भी फैसले में जल्दबाजी करने से भी बचें। क्या करें और क्या नहीं - तला-गला खाना खाने से बचें। लव- पार्टनर आपकी भावनाओं समझेगा। पार्टनर का मूड भी अच्छा रहेगा। करियर- व्यापार में नए संबंध बनेंगे। कार्यक्षेत्र में सम्मान और सहयोग मिलेगा। मेहनत से सफलता मिलेगी। थोड़ा मानसिक तनाव भी होगा। हेल्थ- मानसिक और शारीरिक थकान हो सकती है। Scorpio (वृश्चिक) पॉजिटिव - पुरानी चुनौतियों से निपटने के लिए आपको नई बात समझ आ जाएगी। आपको कोई ऐसी नई बात सीखने को मिलेगी, जो आने वाले दिनों में आपको बड़ा फायदा देगी। आज आप अपनी मानसिक अस्थिरता दूर करने की कोशिश करेंगे और बहुत हद तक इसमें सफल भी हो जाएंगे। अपने सभी काम समय पर करने की कोशिश करेंगे। किसी भी परेशानी से निपटने के लिए अपने अच्छे कामों को याद करेंगे और मानसिक तौर पर मजबूत भी रहेंगे। नेगेटिव - कोई भी नया निवेश करने के लिहाज से दिन अच्छा नहीं है। भावनात्मक तौर पर कमजोरी या खालीपन महसूस होगा। आपको सावधान रहना होगा। कुछ मामलों में आप जिद्दी भी हो सकते हैं। इससे आपको कहीं न कहीं नुकसान भी हो सकता है। धन की कमी महसूस होगी। गोचर कुंडली में चौथे भाव का चंद्रमा होने से नया काम करने से बचें। क्या करें और क्या नहीं - बड़ के पत्तों पर राम लिख कर हनुमान जी को चढ़ाएं। लव- आज प्रेम प्रस्ताव भेज सकते हैं। जिसमें आपको सफलता भी मिलेगी। करियर- कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस सामान्य रहेगा। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। बस थोड़ी सावधानी रखें। हेल्थ- मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। Sagittarius (धनु) पॉजिटिव - पुरानी टेंशन खत्म होगी। खुद पर ध्यान देंगे। जरूरत की चीजों पर पैसा खर्चा होगा। कामकाज में एक्टिव रहेंगे। समाज व परिवार दोनों क्षेत्रों के काम पूरे होंगे। अचानक यात्रा हो सकती है। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। हंसी-मजाक में दिन बीतेगा। नए लोगों से दोस्ती होगी। प्रोफेशनल रिलेशन आज मजबूत हो जाएंगे। आज आप किसी तरह का नशा छोड़ने का मन बना सकते हैं। भागीदारी में आपके लिए गए फैसले फायदेमंद रहेंगे। नेगेटिव - परिवार या रिश्तेदारों की वजह से आपका मूड खराब हो सकता है। कुछ लोग आपकी शिकायतें कर सकते हैं। बेतुकी बातें सामने आ सकती हैं। आर्थिक स्थिति भी थोड़ी डगमग रहेगी। किसी रिश्तेदार से कुछ अनबन होने के योग बन रहे हैं। सावधान रहें। क्या करें और क्या नहीं - किसी भी मंदिर की दीवार पर चंदन से स्वस्तिक बनाएं। लव- पार्टनर से सहयोग और धन लाभ होगा। लव प्रपोजल के लिए दिन अच्छा रहेगा। करियर- बिजनेस में किसी न किसी तरह का फायदा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन भी अच्छा रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय थोड़ा नकारात्मक हो सकता है। सावधान रहें। हेल्थ- पेट खराब हो सकता है। सावधान रहें। Capricorn (मकर) पॉजिटिव - चंद्रमा की अच्छी स्थिति से मकर राशि वाले लोगों को धन लाभ होगा। आप दिमाग से और मीठा बोलकर लोगों को प्रभावित करेंगे। दुश्मनों पर जीत मिल जाएगी। आप करियर के मामले में बिल्कुल सही समय पर सही जगह मौजूद रहेंगे। किसी खास काम में पूरी ताकत से जुट जाएंगे और खुद को साबित करके दिखा देंगे। दोस्तों और परिवार वालों से सहयोग मिलेगा। कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। बेरोजगार लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी खास व्यक्ति से भी मुलाकात होगी। नेगेटिव - मोबाइल फोन, कम्प्यूटर या किसी भी और तरह का इलेक्ट्रॉनिक सामान न खरीदें। खास तौर पर संचार के साधन या उनसे जुड़ा कोई उपकरण आपको परेशान कर सकता है। उसके कारण आपका खर्चा बढ़ सकता है। क्या करें और क्या नहीं - पूड़ी और बताशा छत पर रखें। लव- आज पार्टनर पर नाराज न हों। विवाद की स्थिति भी बन सकती है। करियर- आज काम भी ज्यादा रहेगा। धैर्य रखें। स्टूडेंट्स के लिए दिन अनुकूल है। आज किए गए कामों के अच्छे परिणाम भी आपको मिलेंगे। हेल्थ- जोड़ों का दर्द परेशान करेगा। Aquarius (कुंभ) पॉजिटिव - अचानक धन लाभ हो सकता है। रुका हुआ पैसा मिलेगा। अपने से जुड़े लोगों की बातें आज सुननी चाहिए। अपनी प्राथमिकताएं तय करेंगे। किसी भी विवाद के बाद विचार करेंगे तो आपको मूल मसला समझ आ जाएगा। काम-काज से संबंधित अच्छे और व्यावहारिक तरीके और विचार दिमाग में आएंगे। चंद्रमा आपकी ही राशि में होने से आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। अपनी व्यवहारकुशलता और सहनशक्ति से काम लें। ज्यादातर चीजें खुद सुलझ जाएंगी। नेगेटिव - पैसों को लेकर पार्टनर से अनबन हो सकती है। पार्टनर के साथ खरीददारी होगी, विवाद भी हो सकते हैं। किसी बात पर मूड भी खराब हो सकता है। नौकरी और कामकाजी जिंदगी में दुश्मनों से सावधान रहें। क्या करें और क्या नहीं - कच्चे दूध से चेहरा धोएं। लव- पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। इससे रिश्ता मजबूत हो सकता है। करियर- आज खर्च और काम दोनों ज्यादा होने से परेशान रहेंगे। स्टूडेंट्स के लिए समय सामान्य रहेगा। हेल्थ- गले के रोग हो सकते हैं। सावधान रहें। मौसमी बीमारियों से भी परेशानी हो सकती है। Pisces (मीन) पॉजिटिव - आपकी आर्थिक स्थिति में कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं। इन पर आपकी निगाह रहेगी। बिजनेस या कार्यक्षेत्र से संबंधित यात्रा होगी। काम भी बहुत रहेगा। आप कुछ नया सीखेंगे। आप बहुत सारा काम भी निपटा लेंगे। इससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। दूर स्थान के लोगों से आपके संबंध अच्छे होंगे। अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। लोग आपकी मेहनत से कुछ सीखेंगे। किसी चिंता से मुक्ति मिलेगी। निपट चुके काम एक बार चेक कर लें। अच्छा रहेगा। नेगेटिव - थकान भी हो सकती है। खर्चा बढ़ सकता है। चंद्रमा गोचर कुंडली के बारहवें भाव में होगा तो ऑफिस में तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है। किसी से विवाद और मतभेद भी हो सकते हैं। क्या करें और क्या नहीं - किन्नरों को इलाइची पाउडर खिलाएं। लव- पार्टनर से किसी न किसी तरह फायदा मिलेगा। सुख और प्रेम मिलेगा। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा रहेगा। करियर- विपरीत लिंग वाले लोगों से सहयोग मिलेगा। बकाया काम आज निपट जाएंगे। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है। कम मेहनत में भी सफलता मिलेगी। हेल्थ- सेहत पहले से थोड़ी ठीक रहेगी। मेहनत, थकान और नींद के कारण अन्य कामकाज पर असर पड़ेगा। सलाह मीन (Pisces) मीन (Pisces) अब आप अपनी छिपी ताकत पहचान लेंगे। अभी आप थोड़ा रुके हुए हैं, लेकिन जल्दी ही आपको लगेगा कि आप सभी को पीछे छोड़ सकते हैं। मेष (Aries) मेष (Aries) इस हफ्ते शॉर्टकट्स से आप अपनी एनर्जी बचाएंगे। ज्यादा मीठे बनने वाले दोस्त से बचें। वृष (Taurus) वृष (Taurus) पुराना रुटीन आपके जोश को ठंडा कर रहा है। इसमें जरूरी चेंज लेकर आएंगे, तो आप काफी आगे बढ़ सकते हैं। मिथुन(Gemini) मिथुन(Gemini) दूसरों के टैलंट का प्रैक्टिकल तरीके से यूज करेंगे। अपनी बात को परफेक्ट मानने की बजाय दूसरों का फीडबैक लें। कर्क (Cancer) कर्क (Cancer) दूसरों में गलतियां ढूंढने की बजाय ये देखें कि कितने लोग आपका भला चाहते हैं। सिंह (Leo) सिंह (Leo) यह हफ्ता बड़े आइडियाज और बड़े इवेंट्स का है। आप दूसरों के बीच के झगड़े सुलझाने की पोजिशन में हैं। कन्या (Virgo) कन्या (Virgo) ऑफिस में हुई कोई नई घोषणा नए दरवाजे खोलेगी। आप चीजों को गहराई से देखें और अपने लिए उपलब्ध हर ऑप्शन के बारे में अच्छी तरह सोचें। तुला (Libra) तुला (Libra) खुले नजरिए और दूसरों को समझने से जिंदगी की नई शुरुआत करें। जैसे-जैसे आप काम आगे बढाएंगे, आपके लिए चीजें आसान होती जाएंगी। वृश्चिक (Scorpio) वृश्चिक (Scorpio) इस हफ्ते आप सभी को ट्रैक पर रखेंगे। हाल के इवेंट्स ने आपको जिंदगी की अहमियत के बारे में समझा दिया है। धनु (Sagittarius) धनु (Sagittarius) आप नेगेटिव फीलिंग्स से बाहर आ जाएंगे। सिचुएशन पर भले ही आपका कंट्रोल ना बना हो, लेकिन कुछ ना कुछ तो आपको हासिल होगा ही। मकर (Capricorn) मकर (Capricorn) इस हफ्ते आप ऑर्गनाइज्ड रहेंगे। अपनी बात ध्यान से कहें, वरना गलतफहमी हो सकती है। कुंभ (Aquarius) कुंभ (Aquarius) अपने पास्ट को भुलाकर आप आगे बढऩेे के लिए तैयार हैं। पढऩे और मन की कुछ बातें लिखने के लिए समय निकालें। मीन (Pisces) मीन (Pisces) अब आप अपनी छिपी ताकत पहचान लेंगे। अभी आप थोड़ा रुके हुए हैं, लेकिन जल्दी ही आपको लगेगा कि आप सभी को पीछे छोड़ सकते हैं। मेष (Aries) मेष (Aries) इस हफ्ते शॉर्टकट्स से आप अपनी एनर्जी बचाएंगे। ज्यादा मीठे बनने वाले दोस्त से बचें। सोर्स संजीवनी

Share this story