एक युवक ने अपनी चाची और उनकी बेटी से एक साथ की शादी

एक युवक ने अपनी चाची और उनकी बेटी से एक साथ की शादी
डेस्क-इस्लामाबाद में सोशल मीडिया पर इन दिनों पाकिस्तान के एक युवक की कुछ तस्वीरें खूब वायरल हो रही है। इन फोटोज़ में यह पाकिस्तानी लड़का दो लड़कियों के साथ खड़ा हुआ है।
इस लड़के ने इन दोनों ही लड़कियों से शादी कर ली है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इस लड़के ने अपनी चाची और उनकी बेटी से शादी की है। वो भी एक ही साथ।

हमारे सामाज में शादी को प्यार और देख रेख का एक जरिया भी माना जाता है। इस लड़के ने इन दोनों लड़कियों की जिंदगी सवारने के लिए ही यह कदम उठाया है।
लोगों द्वारा इनकी इस शादी की इसलिए भी सराहना हो रही है क्योंकि इसमें लड़कियों की खुद की मर्जी शामिल है। उनके उपर इस शादी को करने के लिए किसी भी तरह का दबाव नहीं था।

Share this story