कल ईशांत शर्मा और प्रतिमा की हो जाएंगी शादी

कल ईशांत शर्मा और प्रतिमा की हो जाएंगी शादी
डेस्क-टीम इंडिया के स्पीडस्टर गेंद बाज ईशांत शर्मा शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी प्रतिमा सिंह के साथ सात फेरे लेंगे। शादी की रस्म दिल्ली के एक फार्म हाउस पर पूरी होगी। इस शादी में भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ,टेस्ट कप्तान विराट कोहली और युवराज सिंह अन्य और टीम इंडिया के कई मौजूदा और पूर्व खिलाड़ी शरीक होंगे। प्रतिमा का परिवार यहां वाराणसी की रहने वाले शिवपुर इलाके में रहते है। प्रतिमा पांच बहनों में सबसे छोटी हैं। उनकी बड़ी बहन दिव्या सिंह भारत की अंडर-16 पुरुष बास्केटबाल टीम की कोच हैं जबकि उनकी एक अन्य बहन प्रशांति सिंह भारतीय महिला बास्केटबाल टीम की मौजूदा कप्तान हैं।

Share this story