16 दिसंबर को कैसा रहेगा आपका दिन

16 दिसंबर को कैसा रहेगा आपका दिन
मेष: महत्वपूर्ण काम बिगड़ेंगे। मानसिक उदासी और खिन्नता रहेगी। कार्यों में रुकावटें आएंगी। उत्साह भंग होगा। स्वास्थ्य भी नरम रहेगा। वृष: उत्साहवर्धक समाचार मिलेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में तरकीबें सफल होंगी। धनलाभ के योग हैं। अकस्मात परेशानी आएगी। मिथुन: पराक्रम में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा अनुकूल रहेगी। रचनात्मक प्रयास में इच्छित सफलता मिलेगी। सामाजिक ख्याति बढ़ेगी। कर्क: व्यवसाय संबंधित प्रयास असफल होंगे। प्रतिद्वंद्वी नरम पड़ेंगे। सजग होकर सही मौके का इंतज़ार। शीघ्र ही मुसीबतों से बाहर निकलेंगे। सिंह: लंबित सरकारी काम निपटेंगे। शेयर बाज़ार में मुनाफे से एक्स्ट्रा इंकम होगी। जोखिम व अनिश्चितता त्यागें। शार्टकट नुकसान देंगे। कन्या: रोज़गार में तारीफ़ हासिल होगी। वरिष्ठ अधिकारी द्वारा पेचीदा काम मिलेगा। आसानी से तरक्की पाएंगे। जोखिम उठाने से लाभ होगा। तुला: परिजानों की डिमांड पर आर्थिक बोझ आएगा। उलझनों के बीच में अकस्मात समस्या सुलझ जाएगी। अज्ञात कारण से मन चिंतित रहेगा। वृश्चिक: सोशल वर्क मे भूमिका निभाएंगे। शुभ कार्यों में सम्मिलित होंगे। असहायजन की सहायता करेंगे। सेवा का फल तत्काल मिलेगा। धनु: किसी गैर-सरकारी संस्था से जुड़ेंगे। कारगर व्यक्ति से भेंट होगी। योग्य व्यक्ति समस्याओं को सुलझेगा। जन संपर्क उपयोगी सिद्ध होगा। मकर: इमोशनल इच्छाओं की पूर्ति हेतु अच्छा मौका मिलेगा। रिलेशनशिप में पार्टनर से मुलाकात सौगात लेकर आएगी। प्रोफैशन पर ध्यान दें। कुंभ: विरोधियों से झड़प होगी। दिन बेकार साबित होगा। आसपास के बिगडे़ हुए कार्य सुधारने का प्रयास करेंगे। शाम को जल्द ही घर लौटेंगे। मीन: कारोबार में अच्छी खबर मिलेगी। परिश्रम से इच्छित सफलता मिलेगी। शुभचिंतकों का हार्दिक सहयोग रहेगा। गिफ्ट मिलने के योग हैं | Source web

Share this story