कैसा रहेगा आज 17 दिसंबर को आपका दिन

कैसा रहेगा आज 17 दिसंबर को आपका दिन
मेष : भौतिक सुखों का विस्तार होगा। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि संभव है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। वृष : आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। मिथुन : स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। लेकिन साथ में वाणी का प्रभाव भी बढ़ेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कर्क : मानसिक शांति रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। सिंह : कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। परिवार के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कन्या : दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। उच्च शिक्षा एवं शेध आदि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। तुला : आरामतलबी बढ़ेगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। लेकिन कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। वृश्चिक : रोजमर्रा के कार्यों में व्यवधान आएंगे। जीवन साथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। पिता से धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। धनु : अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा पर जा सकते हैं। मकर : वाहन सुख में वृद्धि होगी। पिता का सहयोग मिलेगा। किसी पैतृक सम्पत्ति से धनलाभ हो सकता है। लेकिन खर्चों में वृद्धि होगी। कुंभ : आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लेकिन आत्मसंयत रहें। मीन : आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी।

Share this story