सर्दियों में रोजाना खाएं भीगे हुए बादाम होगे कई फायदे

सर्दियों में रोजाना खाएं भीगे हुए बादाम होगे कई फायदे
डेस्क-सर्दियों के मौसम में बादाम खाने से कई फायदे होते हैँ। इससे याद्दाश्त तो बढ़ती ही है साथ ही साथ इसमें पाए जाने वाले मिनरल, विटामिन, जिंक, कैल्शियम आदि से भी शरीर को कई फायदे मिलते हैँ। रोजाना बादाम को भिगो कर खाना भी काफी लाभदायक है। भीगा हुआ बादाम पाचन में मदद करता है। रोजाना भीगे हुए बादाम को खाने के कई  फायदे हैँआज के समय में लोगों का बढ़ता वजन भी उनके लिए काफी बड़ी समस्या है। ऐसे में बादाम को पानी में भिगो कर खाने के बाद वजन घटाया भी जा सकताहै। इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैट मौजूद होता है इसलिए यह भूख को रोकने में काफी मदद करता है। रात को बादाम को भिगोकर सुबह खाने से दिल को भी स्वस्थ बनाए रखा जा सकता है। बादाम एंटीऑक्सीडेंट एजेंट होता है जो एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के ऑक्सीकरण को रोकने में काफी मददगार साबित होता है। दिल की बीमारियों वाले व्यकित के लिए भी कभी मदद गार होता है  

Share this story