शादी शुदा महिला का दिल आया 20 साल के लड़के पर

शादी शुदा महिला का दिल आया 20 साल के लड़के पर
बिहार-भागलपुर के बबरगंज के कुतुबगंज में रहने वाली एक महिला का दिल अपने से आधी उम्र के लड़के पर आ गया है। महिला उस लड़के से शादी करना चाहती है। महिला शादीशुदा है और दो बच्चों की मां है। महिला का नाम नीलू देवी है, जो बबलू मोदी की पत्नी है। लड़के का नाम आशीष चौरसिया है। नीलू की उम्र करीब 38 साल के आस पास है आशीष की आय 19-20 साल का है।
कि महिला और ट्यूशन टीचर तीन माह पहले घर से भाग गए थे।सोमवार को दोनों आए तो सीधे बबरगंज थाना पहुंच गए।और पुलिस से कहा कि हम दोनों शादी करना चाहते हैं।लेकिन पुलिस ने कहा कि महिला पहले से शादी-शुदा है और और दोनों का तलाक भी नहीं हुआ है। ऐसे में पुलिस यह शादी नहीं करा सकती है।अब दोनों समाज के लोगों की मौजूदगी में शादी करना चाहते हैं।महिला ने कहा कि अगर उसे आशीष नहीं मिलेगा तो वह जहर खा लेगी।वह भी नीलू को मन से पत्नी मान चुका है।दोनों एक-दूसरे के साथ रहने के लिए तैयार हैं।महिला ने ट्यूशन टीचर को अपना बनाने के लिए अपने 55 वर्षीय पति बबलू मोदी और 10 साल के उज्जवल और छह साल के अनमोल को छोड़ दिया है।बबलू मोदी ने कहा कि वह अपने दोनों बेटों को अपने साथ रखेगा। बताया जाता है कि आशीष बबलू मोदी के दोनों बेटों को ट्यूशन पढ़ाने उसके घर आता था।इसी दौरान नीलू से जान-पहचान हुई और दोनों में प्यार हो गया। इसके बाद दोनों घर से फरार हो गए।

Share this story