दोस्त के संग किया प्रेमिका का रेप करने बाद जलाकर गड्ढे में दफनाया

दोस्त के संग किया प्रेमिका का रेप करने बाद जलाकर गड्ढे में दफनाया

रांची-पुलिस ने आदिम जनजाति छात्रा हत्याकांड का गुरुवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने कहा है छात्रा के साथ उसके प्रेमी ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर दुष्कर्म किया था। इससे आहत छात्रा ने फांसी लगा ली।साक्ष्य छुपाने के लिए आरोपियों ने शव को जलाकर जमीन में गाड़ दिया। इस मामले में लड़की के प्रेमी बुधराम असुर (19) व उसके दोस्त राहुल (20) को असनी गांव से गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से दो मोबाइल फोन व दुपट्टा मिले हैं। बुधराम कुजाम टोला का रहने वाला है।एसपी चंदन कुमार झा ने बताया कि लड़की के लापता होने का मामला 16 दिसंबर को बिशुनपुर थाना में दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले को चैलेंज के रूप में लिया था। अनुसंधान के दौरान उसके मोबाइल नंबर की सीडीआर निकाल कर जांच की गई। इसके बाद एसडीपीओ भूपेंद्र राउत के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम बनाई गई। इसमें बिशुनपुर थाना प्रभारी मनी लाल राणा, पुलिस अवर निरीक्षक जगनारायण सिंह शामिल थे। गुरुवार सुबह करीब छह बजे कुजाम टोला के बरता असुर के बेटे बुधराम और उसके दोस्त राहुल उरांव को पकड़ा गया। राहुल गुमला के असनी गांव के त्रिदेव उरांव का बेटा है। दोनों की गिरफ्तारी असनी गांव से की गई। उनकी निशानदेही पर छात्रा का मोबाइल फोन और दुपट्टा भी बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि इस पूरे घटना का मुख्य आरोपी बुधराम असुर है। बुधराम का लड़के के साथ प्रेम संबंध था।एसपी ने कहा कि छात्रा के लापता होने के दिन 28 नवंबर को बुधराम ने लड़की के मोबाइल फोन पर 21 बार फोन कर उसे अपने पास बुलाया। वहां पहले से बुधराम का साथी राहुल उरांव भी मौजूद था। बुधराम व राहुल ने शाम करीब पांच बजे बिशुनपुर के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के पास से लड़की को बाइक पर बैठा कर बाहर सेरका गांव ले गए। रात 8 बजे तीनों वहां पहुंचे। रात में ही दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और कमरे में बंद कर दिया। 29 नवंबर की सुबह नौ बजे आरोपियों ने कमर का दरवाजा तोड़ा, तो देखा कि लड़की फांसी पर लटकी हुई थी।28 नवंबर को लोहरदगा से अपने गांव डीपा कुजाम लौटने के दौरान लड़की लापता हो गई थी। इसके बाद परिजन उसकी गुमशुदगी की रिर्पोट दर्ज कराने बिशुनपुर पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की और यह कहते हुए लौटा दिया कि लोहरदगा में मामला दर्ज कराओ। फिर लोहरदगा और घाघरा की पुलिस दौड़ाती रही। तीनों थानों की पुलिस ने गुमशुदगी की रिर्पोट दर्ज किए बगैर लड़की का मोबाइल नंबर और फोटो लेकर खोजबीन करने का भरोसा दिलाते हुए परिजनों को लौटा दी थी। 14 दिसंबर को लड़की का जला हुआ शव सेरका जंगल में एक गड्ढे में पाया।बुधराम हिंडाल्को के माइंस क्षेत्र में मजदूरी करता है। उसकी मां का निधन हो चुका है। पिता गांव में खेतीबारी करते हैं, जबकि राहुल के पिता त्रिदेव उरांव का निधन हो गया है। उसकी मां धनमनी देवी बचपन में ही उसे छोड़कर कमाने चली गई थी। हाल ही में वह गांव लौटी है। राहुल ने 5वीं तक पढ़ाई की है। एसपी ने बताया कि कॉल डिटेल में इस बात की भी जानकारी मिली है कि बुधराम का अाधा दर्जन से अधिक लड़कियों से संबंध है।शव को जलाकर गड्ढे में डालने के दौरान दोनों आरोपी ने उसका पीले रंग का दुपट्टा अपने पास रख लिया था। बुधराम और राहुल ने लड़की का शव जलाने के दौरान इस्तेमाल की गई लकड़ी के कोयले को दुपट्टे में बांध रखा था। बुधराम ने बताया कि टोटका के रूप में कोयला को दुपट्टा में बांधा था ताकि मनीषा की आत्मा बाद में हम लोगों को परेशान नहीं करे


Share this story