दो-तिहाई बहुमत की सरकार बनाएंगे - राजनाथ सिंह

दो-तिहाई बहुमत की सरकार बनाएंगे - राजनाथ सिंह

परिवर्तन यात्रा विजय यात्रा मेें बदली - केशव प्रसाद मौर्य चारो परिवर्तन यात्राओं का समारोह पूर्वक विशाल रोड शो के साथ सम्पन्न लखनऊ -हरदोई रोड रायबरेली रोड तथा फैजाबाद रोड से आकर एकत्रित हुईं। हरदोई रोड पर रहीमाबाद से आने वाली परिवर्तन यात्रा का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने किया, जबकि रायबरेली रोड नगराम मोड से केन्द्रीय मंत्री श्री कलराज मिश्र तथा फैजाबाद रोड पर ब्रेक प्वाइंट ढ़ाबा के सामने से केन्द्रीय मंत्री सुश्री उमा भारती और सीतापुर रोड पर इंटौजा की ओर से आने वाली यात्रा का नेतृत्व विधान मण्डल दल के नेता श्री सुरेश खन्ना के नेतृत्व में मोती महललान पहुॅची। केंद्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह के साथ प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य सुश्री उमा भारती मा. कलराज मिश्रएक रथ पर सवार होकर यात्रा का समारोप जुलूस का नेतृत्व किया। यात्रा प्रभारी डाॅ0 महेन्द्र सिंह यात्रा समारोप कार्यक्रम का संचालन कर रहे थे। भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष के साथ चारों नेता रथयात्रा के जुलूस के साथ आगे बढ़े, जो आगे चलकर रोड शो में तब्दील हो गया। जुलूस में शामिल हजारों कार्यकर्ताओं के साथ चारों रथ मोती महल हाल से स्टेट बैंक होता हुआ यह रोड शो राजधानी के हृदयस्थल हजरतगंज पहुंचा, जहां दोनों तरफ खड़े लोगों ने पुष्प वर्षा करके जुलूस का स्वागत किया। कारवां आगे बढ़ता रहा है और तीन किलोमीटर के मार्ग में हर 50 कदम पर चारों रथ यात्राओं के अभिनंदन के लिए बने मंचों से कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह परिवर्तन यात्रा लगातार 192 दिनों तक चलती रहीं और प्रदेश के सभी विधानसभाओं में पहुंचीं। आज इसका लखनऊ में संगम हो रहा है और लखनऊ वही स्थान है जिसका प्रतिनिधित्व करते हुए संसद में श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी जी दहाड़ा करते थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की परिवर्तन यात्रा ऐसी यात्रा है जो बेमिसाल है। यात्रा के दौरान भाजपा को जनता की ओर जो प्यार-मोहब्बत मिला, वैसा पहले कभी नहीं हुआ। भाजपा की इस परिवर्तन यात्रा ने प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की बुनियाद स्थायी कर दिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में परिवर्तन होगा, इस सच्चाई से कोई इनकार नहं कर सकता है। लेकिन भाजपा सिर्फ परिवर्तन के लिए परिवर्तन नहीं चाहती है। भाजपा ऐसा परिवर्तन चाहती है, जिसमें सुशासन, विकास और सपा के परिवारवाद, भाई-भतीजावाद व अपराध-भ्रष्टाचार से मुक्ति मिले। उन्होंने कहा कि यह संगम आज उन श्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस से एक दिन पूर्व हो रहा है, जिन्होंने यहां से कई बार संसद में प्रतिनिधित्व किया है। श्री सिंह ने कहा कि आजाद भारत में यदि सुशासन का आगाज हुआ था तो वह समय श्रद्धेय अटल जी की सरकार का था। रोड शो के मार्ग पर महिलाएं, अधिवक्ता, व्यापारी वर्ग ने रथयात्रा का स्वागत किया। हजरतगंज में दोनों तरफ खड़ी स्कूली छात्र व छात्राएं वंदेमातरम के उद्घोष के साथ जुलूस का स्वागत कर रही थीं। राष्ट्रीय मंत्री व यात्रा के संयोजक डॉ महेंद्र सिंह व प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर के साथ हजारों की संख्या में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ता भारत माता की जय और भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाते आगे बढ़ रहे थे। जुलूस हजरतगंज चैराहे पर पहुंचा, जहां केंद्रीय मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। यहां नेताओं ने कार्यकर्ताओं को भाजपा की बहुमत की सरकार लाने का संकल्प दिलाया। इसके बाद जुलूस थोड़ा आगे बढ़ा, जहां श्री राजनाथ सिंह ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। आखिर में सरदार पटेल की प्रतिमा पर श्री राजनाथ सिंह के माल्यार्पण के बाद जुलूस का संकल्प के साथ समारोप हुआ। इससे पूर्व जुलूस के शुभारंभ पर प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव मौर्य ने औपचारिक रूप से रोड शो श्रीगणेश करते हुए कहा कि प्रदेश के चारों दिशाओं से निकली परिवर्तन यात्राएं ने प्रदेश के 403 विधानसभाओं में 17 हजार किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय की। इन यात्राओं का 5185 स्थानों पर अभिनंदन हुआ, जिसमें 2.5 करोड़ लोगों सेी सीधा संवाद हुआ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मा. केशव प्रसाद मौर्य ने भाषण करते हुए कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश के अन्दर इस समय भाजपा की लहर नहीं आंधी चल रही है। यह आंधी उत्तर प्रदेश को सपा-बसपा मुक्त बनाकर विकास के पथ पर आगे बंढकर लखनऊ की विधानसभा पहुॅची 2014 में आपने नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनाई वह सरकार गरीबों को समर्पित है, गांव के लिए समर्पित है, किसानो के लिए समर्पित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इस बार भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार प्रदेश में बनवानी है। प्रदेश के सपा के परिवारवाद, वंशवाद, अराजकता, अपराध और भ्रष्टाचार से मुक्त कराकर सुशासन व समृद्धि के मार्ग पर ले जाना है। इस दौरान केंद्रीय लघु उद्यम मंत्री मा. कलराज मिश्रा, केंद्रीय जल संसाधन मंत्री मा. सुश्री उमा भारती, केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मा. जनरल श्री वीके सिंह, केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री मा. साध्वी निरंजन ज्योति, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री संतोष गंगवार, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री मा. संजीव बालियान, केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री महेंद्र नाथ पांडे, केंद्रीय राज्य मंत्री मा. कृष्णाराज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा दिनेश शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री मा. अरुण सिंह, सांसद व अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. विनोद सोनकर, सामाजिक न्याया मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद दारा सिंह चैहान, पूर्व अध्यक्ष डाॅ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी, डा रमापति राम त्रिपाठी, मा. सूर्य प्रताप शाही, मुख्य प्रवक्ता मा. हृदय नारायण दीक्षित सांसद श्रीमती सावित्री बाई फुले, श्री लल्लू सिंह, श्री अजय मिश्र टेनी, श्रीमती रेखा वर्मा, श्री कौशल किशोर, श्री शरद त्रिपाठी, श्रीमती प्रियंका रावत, श्रीमती नीलम सोनकर, श्री रवीन्द्र कुशवाहा, श्रीमती अंजूबाला, प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा श्रीमती स्वाति सिंह, महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्षा श्रीमती कमलावती, महामंत्री श्री सलिल विश्रोई, पंकज सिंह, मा. विजय पाठक, मा. विद्यासागर सोनकर, मा, स्वतंत्रदेव सिंह, मा. अशोक कटारिया। प्रदेश मीडिया प्रभारी मा. हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, क्षेत्रीय अध्यक्ष मा. मुकुट बिहारी वर्मा व मा. भूपेंद्र चैधरी, प्रदेश मंत्री मां. अनूप गुप्ता, मा. गोविंद शुक्ला, मा. अमरपाल मौर्य, विधायक डा अरुण सक्सेना, श्रीमती विमला बाथम, श्रीमती विमला सोलंकी, श्रीमती सीमा द्विवेदी, श्रीमती कृष्णा पासवान, मा. सुरेश राणा, डा धर्मपाल, मा. सत्य प्रकाश अग्रवाल, मा. गोपाल टंडन रोड, मा. विभूूति नारायन सिंह आदि अनेक प्रमुख नेता आज परिवर्तन यात्रा समारोप जुलूश के हिस्सा बनें


Share this story