लड़की की सुंदरता ने ली 2 हजार लोगों की जान

लड़की की सुंदरता ने ली 2 हजार लोगों की जान
जैसलमेर - लड़की की सुन्दरता क्या कर सकती है इसका अंदाज शायद ही आपको होगा। जहां एक लड़की की सुंदरता ने न केवल उसके परिवार को बरबाद कर दिया बल्कि 84 गांव को रातों रात उजाड़ दिया। आपको सुनकर जरूर आश्चर्य हो रहा होगा लेकिन ये सच है। कुलधारा राजस्थान के जैसलमेर शहर से 25 किमी की दूरी पर स्थित एक प्रसिद्ध गांव है जिसे अब एक डरावना गांव कहा जाता है। ये ब्राह्मणों का गांव था वहां की एक सुंदर लड़की पर वहां के एक शख्स की नजर पड़ी तो देखते ही देखते सब कुछ बरबाद गया। ये गांव शापित माना जाता है। भानगढ़ के किले की तरह यह गांव भी अचानक ही एक रात में वीरान हो गया था। उसके बाद से इस गांव में कोई भी बस नहीं पाया। इस गांव के वीराने में भी भानगढ़ के किले की तरह एक खूबसूरत लड़की की दास्तान छुपी हुई है माना जाता है कि 1825 के आसपास कुलधारा पालीवाल ब्राह्मणों का गांव हुआ करता था। पालीवाल ब्राह्मणों के पूर्वजों का संबंध भगवान श्रीकृष्ण की पत्नी रुक्मिणी से जुड़ा हुआ है। कहा जाता है कि पालीवाल ब्राह्मण इनके पुरोहित हुआ करते थे लेकिन यह घटना तब की है पालीवाल एक किसान हुआ करता था। ये कृषि के अलावा भवन निर्माण कला में निपुण थे। राज्य के दूसरे गांवों से यह गांव खुशहाल और संपन्न हुआ करता था।

Share this story