मासिक राशिफल (भविष्यफल) माह जनवरी 2017:--

मासिक राशिफल (भविष्यफल) माह जनवरी 2017:--
जानिए जनवरी 2017 महीने के व्रत, पर्व एवम त्यौहार:--

1, रविवार अंग्रेजी नव वर्ष3, मंगलवार शुक्ल पंचमी8, रविवार पुत्रदा एकादशी12, गुरुवार पौष पूर्णिमा14, शनिवार मकर संक्रांति15, रविवार गणेश चतुर्थी17, मंगलवार कृष्ण पंचमी23, सोमवार षटतिला एकादशी24, शनिवार व्रत पूर्णिमा27, शुक्रवार मौनी अमावश्या
मेष (Aries) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ ।नववर्ष का पहला माह जनवरी कुछ शुरुआती परेशानी लेकर आयेगा, किन्तु जल्दी ही परिस्तिथिया सामान्य हो जायेंगी। मास में हानि एवं लाभ बना रहेगा। परिवार का पूर्ण सहयोग व सान्निध्य मिलेगा। विधार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। सेवा कार्य से लाभ के साथ-साथ मान-प्रतिष्ठा में भी बढ़ोतरी होगी। धार्मिक या पारिवारिक आयोजनों में व्यस्तता रहेगी। मित्रों व परिचितों से लाभ होगा, स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहेगा। कमीषन सम्बन्धी कार्य के लिये समय उत्तम है। शेयर में लम्बे समय के लिये निवेष कर सकते है।कार्य व्यवसाय में व्यवधान आयेंगे। भूमि भवन का लाभ होगा। कार्य क्षेत्र में अधिक मेहनत की आवश्यकता पड़ेगी। ऋण लेने की स्तिथिया उत्पन्न होंगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखे। शीत प्रकृति के रोग, बदन दर्द, कमर दर्द परेशान करेगा। जनवरी माह की 13, 17, 22 एवम 27 तारीखे नेष्ट फलदायक है, अत: सावधान रहना चाहिए।इस माह आप भगवान् निरन्तर विष्णु भगवान की अराधना करें एवं ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय का नित्य जप करें।
वृषभ (Taurus) उ, ई, ऐ, ओ, बा, बी, बे, बो ।इस माह कार्य क्षेत्र में कोर्इ महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होगा। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नवीन कार्य व्यवसाय स्थापित होगा।कला एवं षिक्षा के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को सम्मान मिलेगा तथा आय भी होगी। प्रबल यात्रा योग के साथ स्वास्थ्य भी उत्तम बना रहेगा। स्वास्थ्य सम्बन्धी चिन्ता रहेगी। 10 फरवरी से अच्छा समय। शेयर मार्केट में कार्य कर सकते है। पावर सेक्टर, मेटल में काम किया जा सकता है। धार्मिक कार्यो के लिये विषेष योगदान रहेगा। प्रेम-प्रसंग के लिये समय उत्तम है।भूमि-भवन की प्राप्ति के योग। उच्चाधिकारियों की अनुकम्पा प्राप्त होगी। वाहनादि के प्रयोग में सावधानी बरतें। मासांत में आय के नये स्त्रोत विकसित होगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के कारण चिंतित रहेंगे। संतान से सुखद समाचार मिलेगा। यात्राओं की अधिकता रहेगीं। स्वास्थ्य नरम रहेगा। उदर विकार, सर्दी जुखाम रहेगा। मास की 9, 15, 20 एवम 24 तारीखें नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए।इस माह आप भगवान् गणेश जी की अराधना करें एवम ऊँ गं गणपतये नम: का नित्य जप करें।
मिथुन (Gemini) क, की, कू, घ, ड, छ, के, को, हा ।इस माह नवीन कार्य व्यवसाय की योजनाएं बनेंगी। मांगलिक कार्यो में व्यय होगा। निकट सम्बन्धियों से विवाद की स्तिथिया आयेंगी। उत्तरार्द्ध में कार्य व्यवसाय में परेशानियाँ आयेंगी। वाहन प्राप्ति का योग। विदेश यात्रा सम्भव। आय को लेकर इस माह में परेषानी हो सकती है। अपने व्यर्थ खर्चों पर काबू रखे। इस माह में शेयर मार्केट से दूरी रखे, अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य सम्बन्धी चिन्ता रह सकती है। पारिवारिक वातावरण अच्छा बना रहेगा। परिवार में शुभ कार्य हो सकते है। जीवन साथी का सहयोग व सान्निध्य मिलेगा। इस माह बड़ा व्यावसायिक निर्णय लेना हितकर नहीं होगा। मित्रवर्ग के सहयोग से कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। मासांत में लोकप्रियता का ग्राफ भी बढ़ेगा। स्वास्थ सामान्यत: ठीक रहेगा। जनवरी माह की 4, 13, 18, 23 एवम 27 तारीखे नेष्ट फलदायक है, अत: सावधान रहना चाहिए।इस माह आप विष्णु भगवान की अराधना करें एवं ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय का नित्य जप करें।
कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो ।इस माह कार्य क्षेत्र में प्रगति होगी। परिवार व मित्रजनो का भरपूर सहयोग मिलेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिन्तित होंगे। विधार्थी वर्ग को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। शुभ समाचार मिलेंगे तथा आय के नये स्त्रोत मिलेंगे। यात्रा योग प्रबल है। शेयर मार्केट से लाभ कमाया जा सकता है। पुराने परिचितों से या मित्रों से लाभ होगा। साॅफ्टवेयर, केमीकल, पावर सेक्टर, काॅस्मेटिक से लाभ कमाया जा सकता है। ग्वार व काली मिर्च के व्यापार से भी लाभ मिलने की संभावना है। इस माह बारम्बार भाग्योदयकारी घटनाऐ आयेंगी। स्थान परिवर्तन सम्भव। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों के सहयोग से कार्यो में सफलता मिलेगी। राजनीतिक लोगो से सम्पर्क बढ़ेगा। किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा। माह में लिये गये उच्च कोटि के व्यावसायिक निर्णय भविष्य में लाभकारी सिद्ध होंगे। उदर विकार या पाचन संस्थान सम्बन्धी विकारों से सावधान रहें। जनवरी मास की 6, 19, 23 एवम 28 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए।इस माह आप भगवान् गणेश जी की अराधना करें एवम ऊँ गं गणपतये नम: का नित्य जप करें।
सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे ।इस माह धन का आवागमन अच्छा एवम धन की स्थिरता रहेगी। भूमि भवन संबंधी कोर्इ विवाद उत्पन्न होगा। मास में कर्इ बार टकराव की स्तिथिया आयेंगी।कार्य क्षेत्र में ध्यान देवे। काम को कल पर नहीं टाले, नुकसान हो सकता है। भविष्य के लिये अभी से योजना बनाये, लाभ मिलेगा। शेयर मार्केट में रियल स्टेट, स्टील, व फार्मा से लाभ मिल सकता है। सोने से विशेष लाभ व चाँदी से साधारण लाभ मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध मधुर बनेंगे। राजकीय कार्यो में लाभ होगा। संतान की तरफ से सुखद समाचार मिलेगा। माता के स्वास्थ्य के कारण चिंतित रहेगे। आपकी योजना, प्रतिबद्धता आपको सफलता दिलायेगी। उत्तरार्द्ध में जैसे भाग्य आपका इंतजार कर रहा होगा। वायु विकार एवम त्वचा रोग के कारण स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। मासांत में हाताशा की भावना से गुजरेंगे। जनवरी माह की 12, 19, 23 एवम 28 तारीखें नेष्ट फलदायक है, अत: सावधान रहना चाहिए।इस माह आप भगवान् सूर्य की अराधना करें एवम ऊँ घृणि: सूर्याय नम: का नित्य जप करें।
कन्या (Virgo) टो, पा, पी,पू, ष, ण, ठ, पे, पो।इस माह नवीन योजनाएँ बनेंगी एवम सफलतापूर्वक क्रियान्वित भी होंगी। भूमि-भवन का लाभ होगा। पूर्व किये गये प्रयासों में गति मिलेगी, अवसर का लाभ उठावे। बच्चों के लिये समय उत्तम है साथ ही पारिवारिक स्थिति अच्छी रहेगी। जमीन व ज्वैलरी में निवेष किया जा सकता है। शेयर मार्केट में चाँदी में लाभ रहेगा। रियल स्टेट, बैंक, पेट्रोलियम सेक्टर में लाभ तथा फार्मा व कपड़ा आदि शेयर में काम नहीं करने की सलाह। परिवार में मागंलिक कार्यो का आयोजन होगा। किन्ही कारणवश जमा पूंजी व्यय करनी पड़ेगी। आर्थिक स्तिथिया अनुकूल न होने से क्लेश होगा। उत्तरार्द्ध में स्तिथियों में आंशिक सुधार दिखेगा। अत्यधिक परिश्रम उपरांत भी मनवांछित सफलता नहीं मिलेगी। शत्रु पक्ष से हानि संभव, परिवार व जीवनसाथी का सम्पूर्ण सहयोग मिलेगा। शिर:शूल एवम शारीरिक पीड़ा, पिण्डलियों में दर्द से स्वास्थ्य प्रभावित होगा। जनवरी मास की 10, 15, 19, 27 एवम 30 तारीखें नेष्ट फलदायक है, अत: सावधान रहना चाहिए।इस माह आप भगवान् शिवजी की अराधना करें एवम ऊँ नम: शिवाय का नित्य जप करें।
तुला (Libra) रा, री, रू, रे, ता, ती, तू, ते ।इस माह कार्य व्यवसाय में वृद्धि होगी। वाद-विवाद की स्तिथियों में वृद्धि होगी। जीवन साथी व परिवार के कारण चिंतित रहेंगे। विरोधियों पर जीत होगी। शत्रुओं पर अपना प्रभाव जमायेंगे। जो कार्य साजिष के तहत रुके हुए हैं, उनमें गति आयेगी। मन व्याकुल रहेगा, लेकिन कार्य में गति के कारण आत्मविष्वास बढेगा। शेयर मार्केट में लाभ की स्थिति बनती है। ग्वार, तैल-तिलहन, हल्दी, कपड़ा व बारदान से लाभ होगा। कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। न्यायालयी कार्यो में विजयश्री मिलेगी। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। उत्तरार्द्ध में आय के नये स्त्रोत जुड़ेगे। यात्राओं की अधिकता रहेगी। सहयोगी की राय न मानने से कार्यक्षेत्र प्रभावित होगा। उच्चाधिकारियों से अनावश्यक वाद-विवाद, कलह उत्पन्न होगा। मासांत में किसी नयी कार्य योजना पर कार्य करेंगे। स्वास्थ्य सामान्यत: ठीक रहेगा। जनवरी माह की 10, 14,17 ,19 एवम 26 तारीखे नेष्ट फलदायक है, अत: सावधान रहना चाहिए। इस माह आप भगवान् शनि की अराधना करें एवम ऊँ शं शन्नैश्चराय नम: का नित्य जप करें।
वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू ।इस माह सामाजिक मान प्रतिष्ठा में कमी आयेगी। राजकीय कार्यो में बाधायें उत्पन्न होंगी। अपने व्यापार में नई दिषा एवं नई योजनाओं पर कार्य करने के लिये उचित समय है। आर्थिक व्यवस्था बनी रहेगी। यात्रा हो सकती है। शेयर मार्केट में पेट्रोलियम, आॅटो व फार्मा सेक्टर में विषेष लाभ होगा। हल्दी व सोने में भी लाभ कमाया जा सकता है। नये वाहन का सुख मिल सकता है। अपना लक्ष्य बनाये तथा तद्नुरुप प्रयास करे, सफलता मिलेगी। शत्रुपक्ष हानि पहुँचाने की चेष्टा करेगा। ऋण लेने की आवश्यकता पड़ेगी। मांगलिक कार्यो में शामिल होने का अवसर मिलेगा। अत्यधिक परिश्रम उपरांत भी अनुकूल सफलता नहीं मिल पायेगी। जीवनसाथी से विवाद की स्तिथिया आयेंगी। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य के कारण चिन्तित रहेंगे। उत्तरार्द्ध से कार्य क्षेत्र में धीरे-धीरे वृद्धि एवं सफलता प्राप्त होगी। अनियमित दिनचर्या के कारण स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। जनवरी माह की 4, 10, 18 एवम 27 तारीखे नेष्ट फलदायक है, अत: सावधान रहना चाहिए। इस माह आप भगवान् शिवजी की अराधना करें एवम ऊँ नम: शिवाय का नित्य जप करें।
धनु ( Sagittarius) ये, यो, भ, भी, भू, धा, फा, ढा, भे ।इस माह समाज में मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यदि आप बेरोजगार है तो रोजगार के अवसर सृजित होंगे। पूर्व रुके कार्य को पूरा करे, योजना बना कर एक-एक कार्य को पूरा करे, लाभदायक स्थिति बनेगी। साथ ही विरोधियों के कारण परेषानी रह सकती है। स्व-विवके से कार्य करने पर आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो सकता है। शेयर मार्केट में बैंक, स्टील व फार्मा से लाभ मिलेनी की संभावना है। सोना-चाँदी लाभकारी रहेंगे तथा ग्वार से साधारण लाभ मिलेगा। कार्य क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक सिद्ध होगा। धार्मिक कार्यो का आयोजन होगा। उत्तरार्द्ध में कार्य क्षेत्र में लापरवाही व अनियमितता के कारण कुछ हानि भी सम्भव है। स्वजनो से वाद - विवाद की स्तिथिया आयेंगी। पारिवारिक सहयोग व सान्निध्य मिलेगा। मित्रजनों से वातावरण कुछ दूषित रहेगा। बड़ा व्यावसायिक निर्णय लेना उचित नहीं कहा जा सकता। शीत प्रकृति के रोगो से स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। सार्वजनिक रुप से आप सम्मानित भी किये जायेंगे। जनवरी माह की 16, 18, 23 एवम 26 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप इस माह विष्णु भगवान की अराधना करें एवं ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय का नित्य जप करें।
मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, ग, गी ।इस माह कार्य क्षेत्र में उन्नति होगी। धन लाभ की स्तिथिया बनी रहेगी। समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। लक्ष्य की प्राप्ति के लिये प्रयास करे, सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा। आपको कोई बात दुखी कर सकती है। यात्रा योग प्रबल है, पारिवारिक शुभ कार्य हो सकते है। शेयर मार्केट में कम्यूनिकेषन व इलेक्ट्रोनिक्स में व्यापार कर सकते है। चाँदी में व्यापार शुभ रहेगा। शत्रुपक्ष आपको हानि नहीं पहुँचा पायेगा। संतान पक्ष से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। माता के स्वास्थ के कारण चिन्तित रहेंगे। अत्यधिक भागदौड़ भरा माह रहेगा। परिवार में धार्मिक कार्यो का आयोजन होगा। छोटे-छोटे व्यावसायिक निर्णय आगे चलकर लाभप्रद सिद्ध होंगे। उत्तरार्द्ध में कार्य सम्पन्नता की गति अत्यंत धीमी रहेगी। फिर भी सफलता का प्रतिशत अच्छा जायेगा। सर्दी जुकाम, श्वास की तकलीफो से गुजरना होगा। अन्य सामान्यत: ठीक रहेगा। जनवरी माह की 19, 23, 27 एवम 30 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं अत: सावधान रहना चाहिए। इस माह आप भगवान् गणेश जी की अराधना करें एवम ऊँ गं गणपतये नम: का नित्य जप करें।
कुंभ ( Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा ।इस माह आर्थिक उपलब्धिया अच्छी रहेगी। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। उच्चाधिकारियों से मनवांछित सहयोग मिलेगा। माह में आप कर्इ साहसिक निर्णय भी लेंगे। सार्वजनिक रुप से आप सम्मानित भी किये जायेंगे। आय के नये स्त्रोत खुलेंगे। अपना कार्य दूसरों के भरोसे नहीं छोड़े। जीवन साथी को लेकर चिन्ता बन सकती है। तृतीय सप्ताह से हालात सामान्य होंगे। अपनी वाणी में संयम रखे, विवाद हो सकता है। शेयर मार्केट में तरल पदार्थ, गैस, पेट्रोलियम आदि से लाभ हो सकता है। सोने-चाँदी से भी लाभ की संभावना है। ग्वार से साधारण लाभ संभव है। यात्राओं की अधिकता रहेगी। वह छोटी व बड़ी दोनो प्रकार की होंगी। यह समय आपके कार्य स्थान एवं समाज में प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला हैं। उतावली में किये गये कार्यो में प्रतिकूलता भी दिखेंगी। भूमि भवन में निवेश लाभप्रद रहेगा। मासांत में परेशानियों में वृद्धि होगी। भागदौड़ की अधिकता से स्वास्थ्य प्रभावित होगा। जनवरी माह की 2, 10, 17 एवम 23 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप इस माह भगवान् विष्णु भगवान की अराधना करें एवं ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय का नित्य जप करें।
मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची ।इस माह परिस्तिथियाँ प्रतिकूल रहेंगी, जिस कारण मानसिक उच्चाटन एवं धन संबंधी समस्याए बनी रहेगी। शत्रु पक्ष से हानि सम्भव। पारिवारिक विवाद में वृद्धि होगी। भूमि-भवन का लाभ होगा।व्यापारिक गतिविधियों में अच्छा आयेगा, नये रास्ते खुलेंगे। योजना बनाकर कार्य करे, सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक मदद मिल सकती है। पुराने व्यापार में वृद्धि के संकेत है। धार्मिक यात्रा हो सकती है। शेयर्स में लाभदायक स्थिति बनेगी। ग्वार, काली मिर्च आदि में लाभ कमाया जा सकता है। गृह निर्माण कार्य प्रारम्भ होना सम्भव। उत्तरार्द्ध में लोकप्रियता में वृद्धि होगी, किन्तु ऋण प्रबन्धन की आवश्यकता पड़ेगी। घर में किसी सदस्य के स्वास्थ्य के कारण भी चिन्तित रहेंगे। मासांत में आय के नवीन स्त्रोत भी विकसित होंगे। कुल मिलाकर माह मिला जुला फल देकर जायेगा। उच्चाटन, शीत प्रकृति के रोग स्वास्थ्य को प्रभावित करेंगे। जनवरी माह की 3, 14, 18 एवम 26 तारीखे नेष्ट फलदायक है अत: सावधान रहना चाहिए। आप इस माह भगवान शिवजी की अराधना करें एवम ऊँ नम: शिवाय का नित्य जप करें।

======================================================
श्रीमान जी, धन्यवाद..
Thank you very much .


पंडित “विशाल” दयानन्द शास्त्री,

Share this story