पति को अपने वश में करने गई तांत्रिक के पास हुआ कुछ ऐसा

पति को अपने वश में करने गई तांत्रिक के पास हुआ कुछ ऐसा
ग्वालियर-पति के साथ होने वाले झगड़े से निजात पाने झाड़-फूंक कराने आई महिला से एक बाबा ने दुष्कर्म कर दिया। तांत्रिक महिला को ब्लैकमेल कर दो साल तक उसका शोषण करता रहा। पीड़िता ने कुछ दिन पहले SP ऑफिस में शिकायत की थी। सोमवार रात महिला थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वह AG ऑफिस में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है।उपनगर ग्वालियर के गुदड़ी मोहल्ला निवासी 27 वर्षीय महिला की पति से अकसर अनबन होती थी। किसी से उसे पता लगा कि थाटीपुर निवासी रामअवतार धानुक झाड़-फूंक के जरिए ऐसी समस्याओं में मदद करता है। इस पर महिला ने रामअवतार से संपर्क किया। उसने नवंबर 2014 में महिला को गांधी नगर में बाबू नत्थू के मकान में बुलाया। यहां कुछ झाड़-फूंक की जिसमें महिला बेहोश हो गई।जब महिला को होश आया तो उसे पता लगा कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। महिला ने जब विरोध किया तो आरोपी ने दो घंटे तक उसे बंधक बनाकर रखा गया। इसके बाद रामअवतार उसे बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। उसने महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया। परेशान महिला पुलिस तक पहुंची। पुलिस ने सोमवार रात आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया। साथ ही उसे गिरफ्तार कर लिया

Share this story