बड़ी बहन ने कह जाकर मेरे पति के पास सो जाओ

बड़ी बहन ने कह जाकर मेरे पति के पास सो जाओ

खांतेगांव-दो बहने आपस में एक अच्छी दोस्त होती है कि बहनों के बीच में काफी प्यार होता है। वे एक दूसरे को समझती है और मध्य प्रदेश में देवास जिले के खांतेगांव में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने बहन-बहन के आपस के रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। एक नाबालिग लड़की के साथ किसी और ने नही बल्कि उसकी मुंहबोली बहन ने ही बलात्कार करवा दिया। नाबालिग लड़की का बलात्कार किसी और से नही बल्कि मुंहबोली बहन ने अपने ही पति से करवाया। इस मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि नाबालिग पीड़िता की सौतेली मां है, वही पिता भी पीड़िता का ख्याल नही रखते है। घर वालो के अत्याचार की वजह से पीड़िता अपनी मुंहबोली बहन के साथ रहती थी। काफी समय तक तो मुंहबोली बहन ने पीड़िता का ख्याल रखा लेकिन इसके बाद वह उसे अपने पति के साथ संबंध बनाने पर मजबूर करने लगी।महिला पीड़ित नाबालिग लड़की को उसके पति के पास सोने के लिए जाने का कहती थी। जब पीड़ित लड़की इसका विरोध करती तो मुंहबोली बहन का पति उसके साथ जबरजस्ती दुष्कर्म करता था। काफी दिनों तक हैवानियत का यह खेल चलता रहा लेकिन किसी को इसकी भनक तक नही लगी। कुछ दिन बाद पीड़ित नाबालिग ने इस बारे में अपने एक दोस्त को बताया लेकिन वह भी इंसान के रूम में दरिंदा निकला।उसने भी पीड़िता की मदद करने के बजाय मौके का फायदा उठाते हुए उसके साथ बलात्कार किया। जब दरिंदगी की हद पार गई और सब्र का बांध टूट गया तो नाबालिग पीड़िता ने अपनी नानी को इस घटना के बारे में बताया जिसके बाद नानी ने पीड़िता के साथ जाकर पुलिस में केस दर्ज करवाया। पुलिस ने इस मामले में मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


Share this story