प्यार में लड़का हुआ पागल लड़की के इनकार करने पर चाकू से किया वार हालत गंभीर

प्यार में लड़का हुआ पागल लड़की के इनकार करने पर चाकू से किया वार हालत गंभीर
मुंबई-कहते हैं की प्यार अँधा होता है ये कब कहां और किस से हो जाये कोई कुछ नही जानता ऐसा ही एक मामला भयांदर का है एकलड़का लड़की के प्यारमें इस कदर दीवाना हो गया की उस को कुछ दिखाई नही दिया कई बार लड़की से शादी करने के कहा तो लड़की ने इनकार कर दिया और उसे दूर रहने के कहा जब लड़की हर बात को इनकार कर दी तो लड़का लड़की की जान लेने पर उतारू हो गया और उसे ही खत्म करने की कोशिश की। इस आरोप में 20 साल के मनीष राजकुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है जोकि किसी भी तरीके से लड़की को हासिल करना चाहता था। आरोपी ने लड़की पर अपने और उसके परिवार के सामने चाकू से कई वार किए। लड़की पर वार करने के बाद परिजन तुरंत उसे नजदीक के अस्पताल में लेकर गए जहां उसकी हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।लड़की के परिजन समझाने आए लेकिन गुस्से में कर दिया हमलामनीष रानी को लंबे समय से पसंद करता था। रानी मुलुंद की रहने वाली है और भयांदर में अपने रिश्तेदारों से अक्सर मिलने आया करती थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला मनीष रानी से प्यार करने लग गया और उसपर शादी करने का दबाव बनाने लगा। जब रानी ने उसके इस प्रोपोजल को ठुकरा दिया।घटना के दिन मनीष और रानी के परिवार वालों ने उसे समझाने की कोशिश की। लेकिन मनीष ने अपने बैग से बड़ा चाकू निकाला और रानी पर वार करना शुरू कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 326 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस मामले की तफतीश कर रही है

Share this story