भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने साधा सपा बसपा पर निशाना

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने साधा सपा बसपा पर निशाना

लखनऊ- नोटबंदी के 50 दिन पूरे होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली बड़ी सभा आज लखनऊ में है। रमाबाई अंबेडकर मैदान में होने वाली भाजपा की परिवर्तन रैली में वे विपक्षी दलों पर हमले जारी रखेंगे तो नोटबंदी के फायदे भी गिनाएंगे। कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई। भीड़ ने हर-हर मोदी और जय श्रीराम के नारे भी लगाए। रैली की शुरुआत में स्वामी प्रसाद मौर्य ने बसपा और सपा को ललकारा वहीं अनुप्र‌िया पटेल ने भी भाषण में यूपी में सुशासन लाने की बात कही। इसी बीच अम‌ित शाह भी मंच पर पहुंच गए। अम‌ित शाह ने कहा इतनी भीड़ को देखकर लोग पूछ रहे हैं दूसरा नंबर क‌िसका आने वाला है। भाजपा ने जिस तरह रैली में प्रदेश भर से अपने हर बूथ के कार्यकर्ता को लाने की रणनीति बनाई है उससे साफ है कि मोदी विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाने वाले इन कार्यकर्ताओं को चुनावी कामयाबी का संदेश भी देंगे। वह अपनी सरकार के कामकाज और विपक्ष की नाकामियों को आमजन तक पहुंचाने का तरीका भी बता सकते हैं। यह रैली चुनाव की घोषणा के पहले भाजपा की राजधानी में सबसे बड़ी व आखिरी रैली साबित हो सकती है। भाजपा ने रैली स्थल को अपने कार्यकर्ताओं से भरने के लिए जोरदार तैयारी की है। प्रधानमंत्री जनसभा को संबोधित करने के लिए करीब दो बजे मंच पर पहुंचेंगे। वे करीब सवा घंटे से अधिक मंच पर मौजूद रहेंगे। पहले यह रैली सूबे में निकाली गई चार परिवर्तन यात्राओं के समापन पर 24 दिसंबर को होनी थी। लेकिन इसमें बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को बुलाने की योजना बनने पर उस दौरान संगठन की अन्य गतिविधियों में कार्यकर्ताओं की व्यस्तता की वजह से यह रैली टाल दी गई। वही रैली अब हो रही है। बता दें क‌ि यात्राओं की शुरुआत 5 नवंबर को सहारनपुर से हुई थी।


Share this story