लड़की ने शादी के बाद क्या किया जिससे ससुराल वालों का मुंह हुआ काला

लड़की ने शादी के बाद क्या किया जिससे ससुराल वालों का मुंह हुआ काला
हरियाणा -हरियाणा के तिलक नागर में रहने वाले एक इंजीनियर को लेकर सनसनी खेज का मामला सामने आया है 7 फेरे होने के बाद जब लड़की अपने ससुराल। लड़की ने जब ये बात अपने ससुराल वालों से बताई तो ससुराल वालों के होश उड़ गए। लड़की ने बताया की मैं पहले से ही शादीशुदा हूँ। मेरे पास एक बेटी भी है और पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस कोर्ट में चल रहा है। धोखे से शादी करने पर इंजीनियर की शिकायत पर लड़की और उसके परिजनों के पांच सदस्यों के खिलाफ सिविल लाइन थाना पुलिस में केस दर्ज किया गया। पुलिस को दी शिकायत में युवक ने बताया वह दिल्ली में एक निजी कंपनी में इंजीनियर है। उसकी शादी 18 अप्रैल 2016 को दिल्ली की नरेला निवासी लड़की से हुई थी। शादी के बाद जब लड़की ससुराल पहुंची तो उसने पहले तो कई दिनों तक युवक से बात तक नहीं की। इसके बाद वह अपने घर चली गई। जब वह दोबारा घर वापस आई तो उसने युवक को बताया कि उसकी यह दूसरी शादी हो चुकी है। युवती ने अपने पहले पति के साथ युवक को फोटो भी दिखाए। साथ ही कहा कि उसकी एक बेटी भी है। पूरे मामले का खुलासा होने के बाद युवती अपने घर आ गई। बाद में युवक ने लड़की के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।

Share this story