नवजोत सिंह सिद्धू के बारे में क्या कहा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन अरमिन्दर सिंह ने

नवजोत सिंह सिद्धू के बारे में क्या कहा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन अरमिन्दर सिंह ने
पंजाब - नवजोत सिंह सिद्धू पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बड़ा बयान दिया है। कांग्रेस के सीएम पद के उम्मीदवार कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब का डिप्टी सीएम बनाने का कोई वादा नहीं किया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने वाले है। सिद्धू के लिए उनकी पत्नीा ने पूर्वी अमृतसर की सीट छोड़ी दी है नवजोत सिंह सिद्धू अब अपनी पत्नी की जगह चुनाव लड़ेंगे। सिद्धू की पत्नीी नवजोत कौर अमृतसर पूर्वी विधानसभा सीट से विधायक हैं। नवजोत सिद्धू ने यह कहते हुए भाजपा से इस्तीफा दिया था कि वह पंजाब के लिए काम करना चाहते है और उन्होंने भाजपा पर आरोप लगते हुए कहा की उन्हे ऐसा करने से भाजपा रोक रही है। लेकिन आखिर में सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के कांग्रेस ज्वाइंन करते ही यह लगभग साफ हो गया था कि सिद्धू की गेंद कांग्रेस के पाले में ही गई है।

Share this story