क्या राहुल गांधी समाजवादी पार्टी से गठबंधन करेंगे

क्या राहुल गांधी समाजवादी पार्टी से गठबंधन करेंगे
दिल्ली -कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जोर की हांक लगाई उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी ने कहा उतार प्रदेश में मजा आएगा। जोरदार लड़ाई होने वाली है राहुल के इस दो वाक्य को तालकटोरा स्टेडियम में जन वेदना सम्मेलन में भाग लेने आए कार्यकर्ताओं ने उन्हें हाथों हाथ लिया। अपने संबोधन में कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भाजपा और उसकी विचारधारा पर हमलावर रहे लेकिन उत्तर प्रदेश की राजनीतिक परिक्रमा पर कुछ और नहीं बोले। न ही कोई ईशारा किया और न कोई पार्टी के गठबंधन करने का संकेत दिया राहुल गांधी के उत्तर प्रदेश में मजा आएगा के संबोधन मात्र से कांग्रेसी गदगद हैं। दो छोटे वाक्यों का कार्यकर्ताओं और नेताओं ने अपने हिसाब से मतलब निकाल लिया है। इंतजार कीजिए और समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान होने वाला है। 14 जनवरी को राहुल और अखिलेश गठबंधन की घोषणा कर देंगे।
क्या कहते हैं कांग्रेस के बड़े नेता
कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर पीछा छुड़ाते नजर आए। राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी और संजय सिंह की भी यही स्थिति रही। प्रमोद तिवारी ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि उन्हें मीडिया से जानकारी मिल रही है। संजय सिंह ने कहा कि यही सवाल सभी मीडिया कर्मियों के पास है जबकि गठबंधन पर वह अधिकारिक रूप से कह सकते हैं कि किसी से कोई बात होने की उन्हें जानकारी नहीं है। पार्टी तो सभी विधानसभा सीटों पर सूची जारी करने जा रही है। वहीं मनोज त्यागी समेत तमाम कांग्रेसी नेता घूम-घूमकर भनक पाने में लगे थे कि गठबंधन पर हो क्या रहा है।


Share this story