आखिर क्यों लडकिया जल्दी शादी नही करना चाहती है जानिए

आखिर क्यों लडकिया जल्दी शादी नही करना चाहती है जानिए

डेस्क-शादी एक ऐसा रिश्ता है जिसमें दो इंसान हमेशा के लिए बंध जाते हैं। बंध जाने का मतलब हमेशा प्यार का बंधन ही नहीं होता, ये बंधन कई सारी जिम्मेदारियां और उनसे जुड़े कई झंझट भी साथ लाता है। शायद ये उनमें एक वजह है जिनके चलते कुछ महिलाएं शादी से दूर भागती हैं। कई और वजहें भी हैं जिनके चलते कुछ महिलाएं शादी जैसे रिश्ते को अवॉइड करती है।

ये है वजह
1-बड़े बदलाव के लिए तैयार नहीं
महिलाओं की बात करें तो शादी उनकी जिंदगी में बड़ा बदलाव लेकर आती है। उन्हें अपना घर छोड़ना होता है। नए घर में कई रिश्ते अपने कम्फर्ट जोन से बाहर जाकर बनाने होते हैं। ये सभी के लिए आसान नहीं होता। प्रेग्नेन्सी भी उन्हीं बड़े बदलावों में से एक है।
2-भावनात्मक कारण भी है
इसका एक कारण भावनात्वक भी है। कुछ महिलाओं का रिश्तों को लेकर अनुभव भी एक बड़ा कारण है। कई बार टूटते बनते रिश्ते उनके मन में शादी के प्रति विरक्ति पैदा कर देते हैं।
3-करियर ऑरिएंटेड
कुछ महिलाएं मैटियलिस्टिक चीजों को अपनी जिंदगी बनाना शादी से ज्यादा पसंद करती हैं। वे करियर बनाने में इतनी मशगूल हो जाती हैं कि उन्हें शादी करना एक गैरजरूरी काम लगता है।
4-जिम्मेदारियां हैं प्रायोरिटी
कुछ महिलाओं के घर की स्थित ऐसी होती है कि वे शादी से दूर भागती हैं। कई बार भाई-बहनों की जिम्मेदारी उसके कंधो पर होती है तो कई बार पेरेट्स को उसकी ज्यादा जरूरत होती है


Share this story